नई दिल्ली. एम्स के डायरेक्टर डॉ. रणदीप गुलेरिया ने बताया है कि आखिर कहां चूक हुई जिससे कोरोना के मामले इस तेजी से बढ़ने लगे. उन्होंने कहा कि कोविड के मामलों में वृद्धि के कई कारण हैं लेकिन 2 मुख्य कारण हैं- जब जनवरी-फरवरी में टीकाकरण शुरू हुआ और मामलों में कमी आई तो लोगों ने कोविड को लेकर उचित व्यवहार का पालन करना बंद कर दिया और इस समय वायरस म्यूटेट हो गया और यह अधिक तेजी से फैल गया. उन्होंने कहा कि हम हेल्थकेयर सिस्टम में भारी गिरावट देख रहे हैं.
http://एक्टर विवेक का निधन, सीने में दर्द के बाद अस्पताल में थे भर्ती
हमें मामलों की बढ़ती संख्या के लिए अस्पतालों में बेड्स/संसाधनों को बढ़ाना होगा. हमें तत्काल कोविड 19 मामलों की संख्या को कम करना होगा. यह एक ऐसा समय है जब हमारे देश में बहुत सारी धार्मिक गतिविधियां होती हैं और चुनाव भी चल रहे हैं. हमें समझना चाहिए कि जीवन भी महत्वपूर्ण है. हम इसे प्रतिबंधित तरीके से कर सकते हैं ताकि धार्मिक भावना आहत न हो और कोविड के उचित व्यवहार का पालन किया जा सके. एएनआई से बातचीत में डॉ. गुलेरिया ने कहा कि हमें याद रखना होगा कि कोई भी टीका 100% प्रभावी नहीं है. संक्रमण हो सकता है लेकिन शरीर में एंटीबॉडी वायरस को बढ़ने नहीं देंगे और आपको गंभीर बीमारी नहीं होगी.
http://Hero HF 100 लॉन्च, अलॉय व्हील जैसे फीचर्स के साथ महज इतनी है कीमत
We are seeing a huge strain in the healthcare system. We have to keep increasing our hospital beds/resources for the increasing number of cases. We also have to urgently bring down the number of COVID19 cases: AIIMS Director Dr Randeep Guleria pic.twitter.com/V41E56YV3g
— ANI (@ANI) April 17, 2021









