আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : DC ने PBKS को 7 विकेट से हराया, प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंची

Published on: May 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 29वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने पंजाब किंग्स (PBKS) को 7 विकेट से हरा शिकस्त दी. इस जीत के साथ DC प्वाइंट्स टेबल में नंबर-1 पर पहुंच गई है. पंजाब की यह 8 मैच में 5वीं हार है. टीम अंक तालिका में छठे नंबर पर बनी हुई है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब टीम ने 167 रन का लक्ष्य दिया. जवाब में दिल्ली ने 3 विकेट गंवाकर 17.4 ओवर में ही 167 रन बनाते हुए मैच अपने नाम कर लिया. धवन ने 47 बॉल पर 69 रन की नाबाद पारी खेली. शिमरोन हेटमायर 4 गेंद पर 16 रन बनाकर नाबाद रहे. पृथ्वी शॉ ने 39, स्टीव स्मिथ ने 25 और कप्तान ऋषभ पंत ने 14 रन बनाए. पंजाब के लिए हरप्रीत बरार, मेरिडिथ, क्रिस जॉर्डन ने 1-1 विकेट लिया.

http://बेहतर नेट सुविधा देने ग्रामीण क्षेत्र में लगाया जा रहा ब्राडबैंड

इससे पहले पंजाब किंग्स ने 6 विकेट गंवाकर 166 रन बनाए. पंजाब किंग्स को शीर्ष क्रम में राहुल की कमी खली. हालांकि कप्तान मयंक ने 58 बॉल पर सबसे ज्यादा 99 रन की नाबाद पारी खेली. उनके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे डेविड मलान ने 26 रन बनाए. दिल्ली के लिए कगिसो रबाडा ने 3 विकेट लिए. अक्षर पटेल और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला. बता दें कि पंजाब किंग्स के कप्तान केएल राहुल का आईपीएल 2021 के मौजूदा सीजन में खेलना संदिग्ध है. पंजाब की ओर से जारी बयान के मुताबिक, राहुल के पेट में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं, जहां आज उनकी सर्जरी की जाएगी. इसके चलते राहुल रविवार को दिल्ली के खिलाफ मैच नहीं खेल पाए.

http://IPL 2021 : बटलर की तूफानी पारी, RR ने SRH को 55 रन से हराया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now