আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : बटलर की तूफानी पारी, RR ने SRH को 55 रन से हराया

Published on: May 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. IPL 2021 सीजन के 28वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 55 रन से हरा दिया. हैदराबाद की यह इस सीजन में 7 मैच में छठी हार है. टीम पॉइंट टेबल में सबसे नीचे है. वहीं, राजस्थान की 7 मैच में तीसरी जीत है. टीम 5वें नंबर पर पहुंच गई. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 3 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए. जवाब में हैदराबाद 20 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 165 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद को मनीष पांडे (31) और जॉनी बेयरस्टो (30) ने पहले विकेट के लिए 57 रन जोड़े.

http://लॉकडाउन की गाइडलाइन के उल्लंघन के मामले में कांग्रेस प्रवक्ता के ख़िलाफ़ की जाए क़ानूनी कार्रवाई : संजय

हालांकि इसके बाद टीम लड़खड़ा गई. कप्तान केन विलियम्सन ने 20 रन बनाए. राजस्थान रॉयल्स की ओर से क्रिस मॉरिस और मुस्तफिजुर रहमान ने तीन-तीन विकेट लिए. इससे पहले जोस बटलर (124) की टी20 करियर की पहली शतकीय पारी और कप्तान संजू सैमसन (48) के साथ दूसरे विकेट के लिए 150 रन की साझेदारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने तीन विकेट पर 220 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. हैदराबाद की ओर से राशिद खान, शंकर और संदीप को एक-एक सफलता मिली.

http://टीकाकरण की धीमी गति पर कलेक्टर ने जताई चिंता, अब तक 18 से 44 उम्र के 212 को लगा टीका

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now