नई दिल्ली. आईपीएल 2021 के पहले क्वालीफायर में चेन्नई सुपर किंग्स ने दिल्ली कैपिटल्स को चार विकेट से हरा दिया. इस जीत के साथ CSK 9वीं बार आईपीएल फाइनल में पहुंच गई है. टीम 2010, 2011 और 2018 में खिताब भी जीत चुकी है. इसके अलावा 2008, 2012, 2013, 2015 और 2019 में फाइनल में पहुंच चुकी है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने चेन्नई के सामने 173 रन का लक्ष्य रखा. जवाब में CSK ने 19.4 ओवर में 6 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया. चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ (70) और रॉबिन उथप्पा (63) ने अच्छी पारी खेली.
https://ICC T20 World Cup के लिए इनामी राशि का ऐलान, जानिए विजेता टीम को मिलेगी कितनी रकम
कप्तान धोनी (18*) ने विजयी चौका जड़ा. दिल्ली के लिए टॉम करेन ने 3 विकेट झटके जबकि नॉर्खिया और आवेश खान को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली ने 5 विकेट पर 172 रन बनाए. कप्तान ऋषभ पंत 35 गेंदों पर 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से नाबाद 51 रन बनाए जबकि पृथ्वी ने 34 गेंदों पर 7 चौके और 3 छक्के जड़ते हुए 60 रन की पारी खेली. चेन्नई के लिए पेसर जोश हेजलवुड ने 2 विकेट झटके जबकि रवींद्र जडेजा, मोईन अली और ड्वेन ब्रावो को 1-1 विकेट मिला.
https://क्यों अगले जन्म में सांप-सुअर बनते हैं लोग? मौनी रॉय ने शेयर किया गीता का ज्ञान











