नई दिल्ली. IPL 2021 के 7वें मैच में राजस्थान रॉयल्स (RR) ने दिल्ली कैपिटल्स (DC) को 3 विकेट से शिकस्त दी. क्रिस मॉरिस ने 18 बॉल पर नाबाद 36 रन बनाते हुए पूरा मैच पलट दिया. मैच में 3 विकेट लेने वाले जयदेव उनादकट को मैन ऑफ द मैच चुना गया. उन्होंने नाबाद 7 बॉल पर 11 रन भी बनाए. राजस्थान ने टॉस जीतकर दिल्ली को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. जवाब में दिल्ली की शुरुआत अच्छी नहीं रही और उसने महज 37 रन पर ही अपने चार विकेट गंवा दिए. हालांकि इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत (51) और टीम के नीचले क्रम के बल्लेबाजों ने मिलकर टीम के स्कोर को 147 रन तक पहुंचाया और राजस्थान को 148 रन का लक्ष्य दिया.
http://विधायक की मांग पर मिली 90 बेड कोविड अस्पताल की सौगात
राजस्थान की तरफ से जयदेव उनादकट ने सर्वाधिक तीन विकेट और मुस्तफिजुर ने दो विकेट चटकाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत भी बेहद खराब रही और उसके 42 रन पर ही पांच विकेट गिर गए. हालांकि डेविड मिलर (62) ने राजस्थान की उम्मीदों को बरकरार रखने की कोशिश की लेकिन वह भी आउट होकर पवेलियन लौट गए. एक समय ऐसा लग रहा था कि राजस्थान की टीम मैच हार जाएगी और दिल्ली आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लेगी. लेकिन अंत में क्रिस मोरिस ने 18 गेंदों में 36 रन जड़े और आखिरी दो ओवर में चार छक्के लगाकर राजस्थान को रोमांचक जीत दिला दी. दिल्ली की तरफ से आवेश खान ने सर्वाधिक तीन और वोक्स-रबाडा ने दो-दो विकेट हासिल किए.
http://बाइक से जा रहे दो जवानों की गला रेतकर हत्या











