बागबाहरा. खल्लारी विधायक एवं संसदीय सचिव द्वारिकाधीश यादव की मांग पर क्षेत्र को कोविड अस्पताल की सौगात मिली है. इस कोविड अस्पताल में 90 बेड होंगे. सरकार ने भानपुर वार्ड 1 में स्थित अनुसूचित कन्या छात्रावास को कोविड अस्पताल बनाने की मंजूरी दे दी है. इस अस्पताल को ऑपरेशनल बनाने के लिए तैयारियां चल रही है ताकि कोरोना संक्रमितों को भटकना न पड़े और नगर में ही अच्छा उपचार मिल सके. संक्रमण की बढ़ती रफ्तार और बड़े शहरों में ऑक्सीजन बेड की कमी के कारण इस अस्पताल के 90 बेड में 50 ऑक्सीजन बेड की सुविधा होगी जिसमें साइड इफेक्ट ऑक्सीजन सिलेंडर ऑक्सीजन बेड की सुविधा कोविड मरीजों को संसदीय सचिव ने अपने विकास निधि योजना के तहत प्रदान की है.
http://बाइक से जा रहे दो जवानों की गला रेतकर हत्या
जबकि 40 बेड सामान्य और बिना लक्षण वाले मरीजों के लिए होंगे. ऑक्सीजन बेड की सुविधा एवं बढ़ते संक्रमण को लेकर मेडिकल उपकरणों की आवश्यकता बढ़ गई है जिसके लिए वरिष्ठ कांग्रेस नेता संक्रमण काल के इस दौर में नगर के दानवीरों से दान लेकर ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था कर रहे हैं एवं क्षेत्रवासियों, व्यापारियों, सामाजिक संस्था तथा पार्षद व एल्डरमैन को खुले मन से दान देने और मदद की अपील कर रहे हैं. कांग्रेस ने जनप्रतिनिधियों से कहा कि वे जनहित के लिए मिलने वाली जनता के हित के मद से दान दें.
http://कोरोना के चलते NEET PG परीक्षा स्थगित, स्थिति की समीक्षा के बाद तय की जाएगी अगली तारीख







