सुकमा. भेज्जी थाने से कुछ दूर दो जवानों की गला रेतकर हत्या कर दी गई. जानकारी के मुताबिक जिन पुलिसवालों की हत्या हुई वो भेज्जी थाने में पदस्थ थे. गुरुवार को दोनों बाइक पर सवार होकर बाजार की तरफ जा रहे थे. तभी इनका रास्ता रोक कर किसी ने गले पर धारदार हथियार से वार किया और फरार हो गया. एसपी केएल ध्रुव ने बताया कि मामले में तफ्तीश की जा रही है. जिन जवानों को मारा गया, उनमें एक का नाम पुनेम हड़मा और दूसरे का नाम धनीराम कश्यप है.
http://कोरोना के चलते NEET PG परीक्षा स्थगित, स्थिति की समीक्षा के बाद तय की जाएगी अगली तारीख
पुलिस ने कहा है कि जवानों के सड़क पर पड़े होने की जानकारी के बाद एक टीम मौके पर पहुंची. पूनेम हड़मा जो कि सुकमा के रहने वाले और धनीराम कश्यप जो कि दंतेवाड़ा के रहने वाले हैं वहां गिरे हुए थे. इनके गर्दन से खून बह चुका था. भेज्जी पुलिस के मौके पर पहुंचने तक दोनों की मौत हो चुकी थी. नक्सलियों के इस घटना में शामिल होने की कोई जानकारी नहीं मिली है. जांच जारी है.
http://धारा-144 की अनदेखी कर जनसुनवाई कराके प्रदेश सरकार किसका हित साधना चाहती थी?







