আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

IPL 2021 : DC को बड़ा झटका, अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव

Published on: April 3, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. दिल्ली कैपिटल्स (DC) को बड़ा झटका लगा है. स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. टीम के लिए यह दोहरा झटका है, क्योंकि नियमित कप्तान श्रेयस अय्यर पूरे सीजन से बाहर हैं. दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को जारी बयान में कहा कि अक्षर पटेल कोविड-19 जांच में पॉजिटिव पाया गया है. वह निगेटिव रिपोर्ट के साथ 28 मार्च को मुंबई में टीम होटल पहुंचे थे. कोविड परीक्षण की उनकी दूसरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. फ्रेंचाइजी ने कहा कि अक्षर को निर्दिष्ट चिकित्सा सुविधा में पृथकवास पर भेज दिया गया है.

http://इस जिले में कल से आगामी आदेश तक लॉकडाउन, शाम 4 बजे तक खुली रहेंगी दुकानें

मेडिकल टीम अक्षर से लगातार संपर्क बनाए हुए है. हम उनकी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं. बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स को अपना पहला मैच चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुंबई में 10 अप्रैल को खेलना है. टीम के धाकड़ बल्लेबाज और कप्तान श्रेयस अय्यर चोटिल होने की वजह से पहले ही मौजूदा सीजन से बाहर हैं. अक्षर पटेल ने आईपीएल करियर में अब तक 97 मैचों में 80 विकेट चटकाए हैं और 913 रन भी बनाए हैं.

http://सुरक्षाबलों और नक्सलियों में मुठभेड़, 5 जवान शहीद, 3 नक्सली ढेर

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now