बीजापुर. तर्रेम थाना क्षेत्र के जंगलों में शनिवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में 5 जवान शहीद हो गए. इनमें 4 CRPF और एक DRG का जवान है.9 नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है. मुठभेड़ में 10 जवान घायल भी हो गए हैं. एसपी कमल लोचन कश्यप ने मुठभेड़ की पुष्टि की है. करीब 4-5 घंटे चली मुठभेड़ शाम 5 बजे तक खत्म हो गई. बाद बैकअप के लिए एक्स्ट्रा फोर्स भेजी गई है. वहीं, शहीद जवानों के शव और घायल जवानों को रेस्क्यू करने के लिए हेलीकॉप्टर भी भेजे गए.
http://लॉकडाउन का अंदेशा, कालाबाजारी का खेल शुरू
सरपंच के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर पीठासीन अधिकारी नियुक्त
अम्बिकापुर. विहित प्राधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व प्रदीप कुमार साहू द्वारा नायब तहसीलदार लुण्ड्रा मुखदेव प्रसाद यादव केा ग्राम पंचायत लालमाटी, जनपद पंचायत लुण्ड्रा के सरपंच के विरूद्ध लाए गए अविश्वास प्रस्ताव के लिए 9 अप्रैल 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे सम्मिलन की अध्यक्षता हेतु पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है. नायब तहसीलदार श्री यादव द्वारा निर्धारित तिथि तथा समय पर कार्रवाई पूर्ण की जाएगी. संबंधित ग्राम पंचायत लालमाटी के पंचायत सचिव केा निर्देशित किया गया है कि वे जनपद पंचायत लुण्ड्रा के माध्यम से सम्मिलन के संबंध में समस्त कार्रवाई सुनिश्चित करें.






