नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को 7 विकेट से हरा दिया. हैदराबाद ने 143 रन का टारगेट दिया था, जिसे कोलकाता ने 12 बॉल बाकी रहते हासिल कर लिया. केकेआर के लिए यह सीजन की पहली जीत है. केकेआर के 3 विकेट गिरने के बाद शुभमन गिल और इयोन मॉर्गन ने पारी को संभाला और 92 रनों की साझेदारी कर जीत टीम की झोली में डाल दिया. शुभमन गिल ने नाबाद 70 रन और मॉर्गन ने नाबाद 42 रन बनाए. इसके अलावा राणा ने 13 गेंदों में 6 चौकों की मदद से 26 रन बनाए.
http://रश्मि देसाई के ग्लैमरस फोटोशूट ने मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें
वहीं हैदराबाद की ओर से खलील अहमद, टी नटराजन और राशिद खान को 1-1 विकेट मिला. इससे पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए हैदराबाद की टीम 4 विकेट पर 142 रन ही बना पाई. मनीष पांडे (51) आईपीएल में अपनी 16वीं फिफ्टी लगाई. मनीष के अलावा हैदराबाद के कप्तान डेविड वॉर्नर ने 36, ऋद्धिमान साहा ने 30 रन की पारी खेली. जॉनी बेयरस्टो 5 रन ही बना सके. मोहम्मद नबी (11) और अभिषेक शर्मा (2) नॉट आउट रहे. वहीं केकेआर की ओर से पैट कमिंस, वरुण चक्रवर्ती और आंद्रे रसेल को 1-1 विकेट मिला.
http://शासकीय कुलदीप निगम उमा शाला नर्रा के पूर्व छात्र को मिली भारत सरकार की इंस्पायर छात्रवृत्ति











