नई दिल्ली. एक्ट्रेस रश्मि देसाई सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अपनी कई तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अभी हाल ही में रश्मि ने ग्लैमरस फोटोशूट कराया है जिसकी फोटोज उन्होंने इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है. इस फोटोशूट में रश्मि का सिजलिंग अंदाज देखकर लोगों के होश उड़ गए. इन फोटोज में रश्मि यलो रंग के आउटफिट में दिख रही हैं. उन्होंने इस आउटफिट में अपनी फिट बॉडी को फ्लॉन्ट किया है. वहीं फोटो में रश्मि कर्ली बालों के साथ फूलों का टियारा पहने दिख रही हैं. इस लुक में रश्मि देसाई ने बेहद हॉट पोज दिए हैं. उनका ये अंदाज देखकर फैंस दीवाने हुए जा रहे हैं.
http://WHO ने जताई कोरोना से 20 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका
वहीं इन तस्वीरों के साथ रश्मि ने बेहद शानदार कैप्शन भी दिया है. उन्होंने लिखा- उन्होंने आपके अंदर से दिल चुरा लिया है लेकिन… इससे आपको परिभाषित नहीं किया जा सकता… आपके अंदर की आवाज ही आप हो. रश्मि देसाई के इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं. हर कोई उनकी बोल्डनेस पर फिदा हुआ जा रहा है. इसके अलावा उनके कैप्शन को भी जमकर तारीफें मिल रही हैं. देखिए तस्वीरें-
http://डेढ़ करोड़ से अधिक के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
https://www.instagram.com/p/CFjQq-hg8ud/










