नई दिल्ली. दुनियाभर में जिस तेजी से कोराना वायरस का संक्रमण बढ़ रहा है उसे देखने के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस महामारी से 20 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका जताई है. डब्ल्यूएचओ ने कहा है कि एक सफल वैक्सीन मिलने और व्यापक स्तर पर लोगों को वैक्सीन दिए जाने से पहले कोरोना से होने वाली मौतों का आंकड़ा 20 लाख तक पहुंच सकता है. डब्ल्यूएचओ ने यह भी कहा है कि अगर महामारी रोकने के लिए संगठित होकर कदम नहीं उठाए गए तो मौतों का आंकड़ा 20 लाख से भी अधिक हो सकता है. माइक रयान ने कहा कि हम अभी त्रासदी से किसी भी तरह बाहर नहीं निकल पाए हैं.
http://डेढ़ करोड़ से अधिक के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
उन्होंने यह भी कहा कि नए मामलों को लेकर युवाओं को दोष नहीं देना चाहिए. उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि हम एक दूसरे पर उंगली नहीं उठाएंगे. माइक रयान ने कहा कि घरों में होने वाली पार्टियों से भी महामारी बढ़ रही है जिनमें हर उम्र के लोग शामिल हो रहे हैं. रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक WHO के इमरजेंसी प्रोग्राम के प्रमुख माइक रयान ने कहा कि 20 लाख मौतें सिर्फ आकलन नहीं है, बल्कि ऐसा होने की आशंका काफी अधिक है. कोरोना वायरस सामने आने के बाद अब तक बीते 9 महीने में कुल 9.93 लाख लोगों की मौतें हो चुकी हैं.
http://सस्ते हुए सैमसंग के ये तीन स्मार्टफोन्स, जानिए नई कीमतें









