আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डेढ़ करोड़ से अधिक के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

Published on: September 26, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. जिले की ओड़िशा सीमा एनएच 353 पर शनिवार को पुलिस ने डेढ़ करोड़ रुपए कीमत से अधिक के गांजे के साथ दो तस्करों को पकड़ा है. थाना प्रभारी प्रदीप मिंज ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होनें ओड़िशा सीमा स्थित टेमरी नाके पर घेराबंदी की और ट्रक क्रमांक आरजे 02 जीए 5686 से गांजा लेकर जा रहे तस्करों को पकड़ लिया. पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि वे ओड़िशा सब्जी छोड़ने गए थे. पुलिस ने जब ट्रक की तलाशी ली तो उन्हें सब्जी के खाली कैरेट के नीचे 8 क्विंटल 10 किलो एक करोड़ 62 लाख कीमत का गांजा मिला.

http://सस्ते हुए सैमसंग के ये तीन स्मार्टफोन्स, जानिए नई कीमतें



राजस्थान जिला भरतपुर गोपालगढ़ निवासी आरोपी खालिद पिता स्माईल और जिला अलवर निवासी साकिर हुसैन पिता सौकत अली ने बताया कि वे गांजा ओड़िशा के भवानीपटना से खरीदकर बेचने दिल्ली लेकर जा रहे हैं. पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त ट्रक कीमत 18 लाख रुपए 1 नग मोबाइल और 33 सौ रुपए नकदी रकम कुल 1 लाख 80 लाख 7 हजार तीन सौ रुपए जब्त कर उनके खिलाफ नारकोटिक एक्ट 20 (ख) के तहत कार्रवाई की और जेल भेज दिया.

http://लक्ष्य के विरूद्ध बहुत कम टेस्टिंग, 8 खण्ड चिकित्सा अधिकारियों को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now