महासमुंद. शासकीय कुलदीप निगम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नर्रा के 2017 बैच के विज्ञान संकाय के छात्र भागवत सिन्हा को विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय, भारत सरकार के इंस्पायर योजना के तहत एक लाख बीस हजार रुपए की छात्रवृति राशि प्राप्त हुई है. इंस्पायर स्कॉलरशिप उच्च शिक्षा के लिए दी जाने वाली एक गवर्नमेंट स्कॉलरशिप है जो नेचुरल और बेसिक साइंस में स्नातक और परास्नातक स्तर की पढ़ाई करने वाले मेधावी छात्रों को देती है. इस छात्रवृत्ति का मूल उद्देश्य यह है कि प्राय: यह देखा जाता है कि अधिकांश मेरिट के छात्रों का रुझान मेडिकल या इंजीनियरिंग की ओर होता है और विज्ञान में बहुत कम छात्र प्रवेश लेते हैं. भागवत सिन्हा ने 2017 में विज्ञान संकाय से कक्षा 12वीं बोर्ड की परीक्षा में 92% अंको के साथ उत्तीर्ण किया था. ग्राम भलेसर भागवत सिन्हा के पिता सदाराम सिन्हा, कृषि मजदूर है.
http://रश्मि देसाई के ग्लैमरस फोटोशूट ने मचाया तहलका, देखिए तस्वीरें
जो ग्राम के ही लोगो के घर खेत या मनरेगा में का कार्य कर किसी तरह परिवार का भरण-पोषण करते हैं. शाला के प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी के मार्गदर्शन से छात्र ने महासमुंद के शासकीय महाविद्यालय में प्रवेश लिया, आर्थिक रूप से कमजोर पारिवारिक पृष्ठभूमि के कारण पढ़ने में असमर्थता जताने पर सुबोध कुमार तिवारी ने नगर पालिका अधिकारी सचित साहू जो मूलतः ग्राम कसेकेरा के निवासी हैं और वर्तमान में छुरा में पदस्थ हैं, से संपर्क कर उन्हें इस छात्र को गोद लेने का निवेदन किया, जिसे सचित साहू ने सहर्ष स्वीकार कर इस होनहार छात्र के कॉलेज की पढ़ाई का पूरा खर्चा उठाया तथा उसे भारतीय प्रशासनिक सेवा हेतु प्रोत्साहित किया. सचित साहू ने बताया कि इस छात्र को अध्यापन कार्य के लिए भविष्य में भी पूर्ववत खर्च वहन करते रहेंगे जिससे उसका भविष्य उज्जवल हो सके. कॉलेज में प्रवेश पश्चात भी व्याख्याता सुबोध कुमार तिवारी ने छात्र को भारत सरकार की इंस्पायर योजना के तहत छात्रवृत्ति हेतु आवेदन करने की सलाह दी. इस योजना में कक्षा 12वीं के विज्ञान विषय के साथ अधिकतम अंकों से उत्तीर्ण छात्रों को विज्ञान विषय में ही स्नातक की पढ़ाई करने पर छात्रवृत्ति दी जाती है. छात्र भागवत इस वर्ष बीएससी अंतिम वर्ष की परीक्षा देंगे. छात्रवृत्ति की इस राशि से दिल्ली जा कर आईएएस की कोचिंग करना चाहते हैं. शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष विजयशंकर निगम ने छात्र भागवत सिन्हा के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए प्रभारी प्राचार्य सुबोध कुमार तिवारी के इस कार्य की प्रशंसा करते, सचित साहू के इस साधुवाद के लिए कोटि-कोटि धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि उनके द्वारा प्रज्जवलित यह रोशनी चिराग़ बन कर भविष्य में लोगों का मार्गदर्शन करेगा.
http://WHO ने जताई कोरोना से 20 लाख लोगों के मारे जाने की आशंका
श्री निगम ने कहा कि ग्रामीण अंचल में प्रतिभा की कोई कमी नही है बस उन्हें अवसर मिलना चाहिए. यहां विशेष रूप से उल्लेखनीय है कि शाला में विज्ञान निकाय मात्र एक व्यख्याता सुबोध कुमार तिवारी है. यदि शाला में विज्ञान निकाय के सभी व्याख्याता होते तो हो सकता था कि छात्र भागवत मेरिट लिस्ट में शामिल होता. छात्र भागवत सिन्हा ने कहा कि मुझे स्कूल समय से ही सुबोध तिवारी सर का मार्गदर्शन मिलता रहा है, उन्होंने हमेशा हम छात्रों का हौसला बढ़ाया है. सचित साहू सर नहीं होते तो आज मैं स्नातक में पढ़ाई भी नहीं कर पाता और अपने पिता के साथ कृषि मजदूरी कर रहा होता. मैं अपने इन गुरुजनों का सदैव आभारी रहूंगा. आईएएस बनकर देश के ग्रामीणों की सेवा करना चाहता हूं.
डेढ़ करोड़ से अधिक के गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार https://t.co/pqJuMEF5iq
— Cg Janadesh (@CJanadesh) September 26, 2020







