नई दिल्ली. आईपीएल के 13वें सीजन के 54वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) ने राजस्थान रॉयल्स (RR) को 60 रनों से हरा दिया. इस जीत के साथ कोलकाता प्ले-ऑफ की रेस में बरकरार है. वहीं, राजस्थान टूर्नामेंट से बाहर होने वाली तीसरी टीम बन गई है. इससे पहले चेन्नई सुपर किंग्स और किंग्स इलेवन पंजाब टूर्नामेंट से बाहर हो चुकीं है. दुबई में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कोलकाता ने राजस्थान को 192 रन का लक्ष्य दिया जवाब में राजस्थान 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन ही बना पाई. लक्ष्य के दबाव में राजस्थान रॉयल्स की आधी टीम 37 रनों पर लौट गई.
http://कोरोना से जंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का संदेश, लोकप्रिय हो रहा है छत्तीसगढ़ी जन-जागरूकता गीत
जोस बटलर ने 22 बॉल पर 35 और राहुल तेवतिया ने 27 बॉल पर 31 रन बनाकर पारी को कुछ देर संभाला, लेकिन टीम को जीत नहीं दिला सके. केकेआर के लिए पैट कमिंस ने सबसे ज्यादा 4 विकेट लिए. वरुण चक्रवर्ती और शिवम मावी को 2-2 विकेट मिले. इससे पहले कोलकाता ने 7 विकेट गंवाकर 191 रन बनाए. कप्तान इयोन मोर्गन ने 35 बॉल पर सबसे ज्यादा 68 रन की पारी खेली. उनके अलावा राहुल त्रिपाठी ने 39 और शुभमन गिल ने 36 रन की पारी खेली. आखिर में आंद्रे रसेल ने 11 बॉल पर ताबड़तोड़ 25 रन बनाए. राजस्थान के राहुल तेवतिया ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए. कार्तिक त्यागी को 2 और जोफ्रा आर्चर, श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला.
http://नहीं लूंगा IPL से संन्यास, चेन्नई के लिए खेलता रहूंगा : धोनी











