नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से उनके संन्यास की अटकलों पर रविवार को विराम लगा दिया. किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ रविवार को आईपीएल मैच में टॉस के समय धोनी ने बताया कि वह आईपीएल से संन्यास नहीं लेने जा रहे. टॉस के समय डेनी मॉरिसन ने महेंद्र सिंह धोनी से सवाल किया कि क्या पीली जर्सी में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए ये उनका आखिरी मैच तो नहीं. इस पर धोनी ने सीधा जवाब दिया- नहीं बिलकुल नहीं, ये मैरा पीली जर्सी में आखिरी मैच नहीं है.
http://कोरोना का कहर जारी, ब्रिटेन में फिर से एक महीने का लॉकडाउन
धोनी ने सभी अटकलों को विराम लगाते हुए साफ कर दिया कि IPL 2021 में भी वह चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे. बता दें कि इस साल चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन बेहद खराब रहा और टीम आईपीएल इतिहास में पहली बार प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई. धोनी का भी इस सीजन में बेहतर प्रदर्शन नहीं रहा है. उन्होंने 14 मैचों में 25 की औसत से 200 रन ही बनाए हैं.
http://मां तुझे सलाम.. गाकर सोशल मीडिया पर छाई 4 साल की बच्ची, पीएम मोदी ने सराहा
Danny Morrison : Could this be your last game in yellow ? #MSDhoni : Definitely Not!#CSK have won the toss and they will bowl first against #KXIP in Match 53 of #Dream11IPL pic.twitter.com/KhaDJFcApe
— IndianPremierLeague (@IPL) November 1, 2020











