আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मां तुझे सलाम.. गाकर सोशल मीडिया पर छाई 4 साल की बच्ची, पीएम मोदी ने सराहा

Published on: November 1, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. सोशल मीडिया में इस समय चार साल की एक बच्ची का वीडियो खूब वायरल हो रहा है जिसकी खूब तारीफ हो रही है. वीडियो इतना प्यारा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी खुद को इसकी तारीफ करने से नहीं रोक सके. दरअसल, मिजोरम की 4 साल की बच्ची एस्थर हनमते का गाया वीडियो ‘मां तुझे सलाम…वंदे मातरम’ सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. न सिर्फ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बल्कि मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा, चोटी के संगीतकार ए आर रहमान ने भी इस्थर हनमते के इस वीडियो की तारीफ की है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चार साल की बच्ची की इस प्र​स्तुति को ‘मनमोहक एवं सराहनीय’ करार दिया है.

http://काजल ने पति का हाथ चूमते शेयर की तस्वीर, लिखा स्पेशल नोट



मिजोरम के मुख्यमंत्री के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा- मनमोहक एवं सराहनीय. इस प्रस्तुति के लिए हनमते पर गर्व है. मिजोरम के मुख्यमंत्री जोरमथंगा ने ट्वीट कर कहा कि मिजोरम के लुंगलेई की रहने वाली चार साल की बच्ची ने मां तुझे सलाम…वंदे मातरम की शानदार प्रस्तुति दी. वहीं संगीतकार ए आर रहमान ने एस्थर हनमते की तारीफ करते हुए कहा कि इस प्यारी बच्ची की पेशकश कमाल है. पूर्व आर्मी चीफ वेद मलिक ने भी इस बच्ची की तारीफ की है और कहा है कि ये शानदार प्रस्तुति है.

http://10 शादियों के बाद भी नहीं मिला ‘काबिल पति’, 11वीं की तलाश में महिला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now