नई दिल्ली. शादी के बाद एक्ट्रेस काजल अग्रवाल तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुईं. अब काजल ने इंस्टाग्राम एकाउंट पर अपनी शादी की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं. इसी के साथ उन्होंने गौतम के लिए स्पेशल नोट भी लिखा है. उन्होंने कुल तीन फोटोज शेयर की हैं. जिनमें पहली तस्वीर में वो अपने पति गौतम का हाथ चूमती दिखाई दे रही हैं. दुल्हन के जोड़े में सजी काजल ने मंडप से अपनी ये फोटो शेयर की है. गौतम भी मुस्कुराते देखे जा सकते हैं. इस खूबसूरत फोटो के साथ काजल ने एक प्यारा सा मैसेज भी शेयर किया है. वे लिखती हैं- और बस, मिस से मिसेज तक! मैंने अपने विश्वासपात्र, साथी, बेस्ट फ्रेंड और सोलमेट से शादी कर ली. ये सब और तुममें अपना घर पाकर मैं बहुत खुश हूं.
http://10 शादियों के बाद भी नहीं मिला ‘काबिल पति’, 11वीं की तलाश में महिला
इसके अलावा काजल ने अपनी दूसरी फोटो शेयर करते हुए बताया है कि- पंजाबी का कश्मीरी से मिलन वाली शादी में, हमें ‘Jeelakarrabellam’ शामिल करना ही था जो कि दक्षिण भारत में मेरे और गौतम के अपने-अपने रिश्तों को एक ट्रिब्यूट है. तेलुगू वेडिंग में, जीलाकरा बेलम का मतलब दूल्हा-दुल्हन के विवाह का प्रतीक है. यह पवित्र अनुष्ठान इस बात का प्रतीक है कि जोड़ी, हर बुरे और अच्छे वक्त में एक दूसरे के साथ रहेगी. वहीं तीसरी फोटो में बताया है कि उनकी शादी में कोविड प्रोटोकॉल्स का पालन किया गया है. उनकी शादी छोटी थी, सभी मेहमानों का टेस्ट किया गया था. काजल ने शादी में शामिल होने वाले सभी लोगों का धन्यवाद दिया. साथ ही उनका भी शुक्रिया अदा किया जो वर्चुअली उनकी शादी में शामिल हुए.
http://एक-दूसरे का हाथ थामे काजल-गौतम ने लिए सात फेरे, देखिए तस्वीरें










