আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना से जंग में छत्तीसगढ़ की बेटियों का संदेश, लोकप्रिय हो रहा है छत्तीसगढ़ी जन-जागरूकता गीत

Published on: November 1, 2020
---Advertisement---

रायपुर. देश के लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के उपाय अपनाने के लिए जागरूक करने छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की तीन बच्चियों द्वारा गाया छत्तीसगढ़ी गीत सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. बालोद जिला प्रशासन द्वारा तैयार करवाए गए इस जन-जागरूकता गीत को राज्योत्सव के मौके पर जारी किया गया है. इस जन-जागरूकता गीत को बालोद जिले की ही तीन प्रतिभावान बेटियों रेखा शर्मा, सरिता देवांगन और रिया दास ने स्वर दिया है. यह गीत सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म्स में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है.

http://नहीं लूंगा IPL से संन्यास, चेन्नई के लिए खेलता रहूंगा : धोनी



इसे बालोद जिला प्रशासन के फेसबुक पेज  https://www.facebook.com/balod24 पर देखा और सुना जा सकता है. एक मिनट के इस मधुर गाने में लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क और सेनेटाइजर के उपयोग तथा साबुन से बार-बार हाथ धोने के लिए प्रेरित किया गया है. कोरोना के खतरे को देखते हुए लोगों को अनावश्यक इधर-उधर नहीं घूमने और घर पर ही रहने की अपील की गई है. गीत में शारीरिक दूरी के महत्व को रेखांकित करने के साथ कोरोना के लक्षणों के बारे में भी सहजता से और बेहतर ढंग से जानकारी दी गई है.

http://कोरोना का कहर जारी, ब्रिटेन में फिर से एक महीने का लॉकडाउन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now