नई दिल्ली. पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने अपनी पकड़ मजबूत कर ली है. भारतीय बल्लेबाजों के बाद मैच के तीसरे दिन शनिवार को गेंदबाजों ने भी जोरदार खेल दिखाते हुए दक्षिण अफ्रीका को महज 275 रन पर समेट दिया. इस तरह पहली पारी के आधार पर भारतीय टीम के पास अब 326 रन की बढ़त हो चुकी है. भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने चार, तेज गेंदबाज उमेश यादव ने तीन, मोहम्मद शमी ने दो और रवींद्र जडेजा ने एक विकेट हासिल किया. अश्विन ने इसके साथ ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने 50 विकेट पूरे कर लिए हैं. दक्षिण अफ्रीका की ओर से निचले क्रम के बल्लेबाज केशव महाराज ने सर्वाधिक 72 रन बनाए.
http://तीन घरों से लाखों की सागौन चिरान और चीतल सींग बरामद
महाराज के अलावा कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 64, वर्नोन फिलैंडर ने नाबाद 44, थ्यूनिस डि ब्रुइन ने 30 और क्विंटन डि कॉक ने 31 रन बनाए. इसके पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने विराट कोहली के ऐतिहासिक दोहरे शतक और मयंक अग्रवाल की शतकीय पारी के बूते दूसरे दिन 5 विकेट गंवाकर 601 रन पर अपनी पहली पारी घोषित की थी. सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को एक दर्शक सुरक्षा में सेंध लगाते हुए मैदान में घुस गया. सुरक्षा में सेंध लगाने के बाद दर्शक सीधे रोहित शर्मा के पास पहुंचा, जो उस समय स्लिप में फील्डिंग कर रहे थे और उनके पैर छू लिए. यह घटना उस समय की है, जब सेनुरान मुथुसामी के आउट होने के बाद वेरनान फिलेंडर ने मैदान का रुख किया था.
http://पूर्व आप विधायक अलका लांबा कांग्रेस में हुईं शामिल











