नई दिल्ली. आम आदमी पार्टी (आप) की पूर्व नेता और चांदनी चौक की पूर्व विधायक अलका लांबा ने शनिवार को औपचारिक रूप से कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण कर ली. उन्होंने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करने के लिए पांच रुपए की पर्ची भी कटाई. इस मौके पर कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी पीसी चाको, चांदनी चौक के जिला अध्यक्ष उस्मान, आदर्श नगर जिलाध्यक्ष जिंदल व अन्य कांग्रेसी नेता उपस्थित रहे. अलका लांबा ने कांग्रेस पार्टी के अकबर रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में कांग्रेस की सदस्या ग्रहण की.
http://VIDEO : पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान, महाबलीपुरम तट पर खुद उठाया कचरा
अलका ने ट्वीट कर बताया, ‘आज कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहुंच कर दिल्ली कांग्रेस के प्रभारी पीसी चाको जी, जिला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. कांग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूं.’ बता दें कि लांबा ने एक माह पहले ही आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दिया है. शुक्रवार को कांग्रेस में शामिल होने के कार्य़क्रम के स्थगित होने पर लांबा ने अपने ट्विटर पर जानकारी देते हुए कहा था कि- ‘आज किन्हीं कारणों से कांग्रेस में मेरी और मेरे अन्य साथी सहयोगियों की ज्वाइनिंग नहीं हो पा रही है, अब हम सब कल कांग्रेस में शामिल होंगें. आप सभी को हुई असुविधा के लिए मुझे खेद है. जय हिंद.’
http://लोक निर्माण विभाग के कई अधिकारियों का स्थानांतरण, देखिए सूची
आज #काँग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड पहूँच कर #दिल्ली काँग्रेस के प्रभारी श्री पी सी चाको जी, ज़िला चांदनी चौक अध्यक्ष उस्मान जी, जिला आदर्श नगर अध्यक्ष जिंदल जी व अन्य नेताओं की उपस्थिति में काँग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
कॉंग्रेस सदस्य बनने पर गर्व मेहसूस कर रही हूँ🇮🇳🙏.@INCIndia pic.twitter.com/gbuUTZqT84— Alka Lamba (@LambaAlka) October 12, 2019









