रजिंदर खनूजा
पिथौरा. अर्जुनी वन परिक्षेत्र में एक बार फिर अवैध कटाई और शिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए वन विभाग ने एक चीतल सींग सहित लाखों रुपए की सागौन चिरान लकड़ी जब्त कर 3 आरोपियों पर वन अधिनियम के तहत कार्रवाई की है. वन एसडीओ उदय सिंह ठाकुर के मार्गदर्शन में अर्जुनी रेंजर टीआर वर्मा क्षेत्र में अतिक्रमण, शिकार करने वालों और अवैध कटाई करने वालों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रहे हैं. शनिवार को मुखबिरों से सूचना के बाद श्री वर्मा ने एसडीओ श्री ठाकुर के साथ योजना बनाकर सुबह 8 बजे महाराजी क्षेत्र के ग्राम मोहतरा एवं टुंड्रा के तीन घरों में दबिश देकर भारी मात्रा में सागौन लकड़ी और बढ़ाई सामग्री के साथ चीतल का सींग भी जब्त किया है.
http://पूर्व आप विधायक अलका लांबा कांग्रेस में हुईं शामिल
श्री वर्मा के अनुसार ग्राम टुंड्रा के भूषण साहू के घर एवं परिसर से अवैध सागौन सहित मिश्रित काष्ठ जब्त की गई इसकी कीमत करीब 30 हजार आंकी गई है. इसके अलावा खराद मशीन एवं बढ़ईगिरी का सामान भी जब्त किया गया. टुंड्रा के छेडूराम देवांगन के घर एवं परिसर से 01 नग चीतल सींग एवं अवैध रूप से रखे गए सागौन एवं मिश्रित काष्ठ जब्त किए गए. इनकी कीमत करीब 2 लाख आंकी जा रही है. इसके अलावा मोहतरा के धरमलाल धृतलहरे के घर एवं परिसर की तलाशी में करीब 20 हजार की अवैध सागौन की चिरान लकड़ी जब्त की गई है. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की भी मदद ली गई. कार्रवाई में रेंजर टी आर वर्मा, वनपाल लक्ष्मी प्रसाद श्रीवास्तव, सुखराम रात्रे, संतोष चौहान, संजय दुबे, हरिराम साहू, चन्दरभुवन मनहर, त्रिपति जायसवाल, नरोत्तम पैंकरा, राजेश्वर वर्मा, सोहनलाल यादव, कृष्णकुमार कुशवाहा, गिरिजा प्रसाद कैवर्त सहित दर्जनों वनकर्मी शामिल थे.
http://VIDEO : पीएम मोदी का स्वच्छता अभियान, महाबलीपुरम तट पर खुद उठाया कचरा







