नई दिल्ली. भारत ने लगातार दूसरा मैच सुपर ओवर में जीत लिया है. वेलिंग्टन में खेले गए चौथे टी-20 मैच में जीत के साथ ही भारत ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज में 4-0 से अजेय बढ़त बना ली है. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 8 विकेट पर 165 रन बनाए और न्यूजीलैंड को जीत के लिए 166 रनों का लक्ष्य दिया. मनीष पांडे ने तीन चौकों की मदद से 36 गेंद में 50 रन बनाए. केएल राहुल ने 39, शार्दुल ठाकुर ने 20 रन बनाए. न्यूजीलैंड के लिए ईश सोढ़ी ने तीन और हामिश बेनेट ने दो विकेट लिए. जवाब में न्यूजीलैंड ने भी 20 ओवर में 7 विकेट पर 165 रन बनाए. न्यूजीलैंज की तरफ से कोलिन मुनरो ने 64 और टिम सिफर्ट ने 57 रन बनाए.
http://BS6 Hero Pleasure Plus 110 FI स्कूटर लॉन्च, मिलेगा 10 फीसदी ज्यादा माइलेज
मैच टाई हो गया और फिर सुपर ओवर में इसका फैसला हुआ. सुपर ओवर में न्यूजीलैंड के लिए टिम सिफर्ट और कॉलिन मुनरो मैदान पर उतरे थे. सुपर ओवर में भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने गेंदबाजी की. एक विकेट खोकर न्यूजीलैंड ने सुपर ओवर में 13 रन बनाए और भारत को जीत के लिए 14 रनों का टारगेट दिया. भारत के लिए कप्तान विराट कोहली और लोकेश राहुल बल्लेबाजी के लिए उतरे. न्यूजीलैंड की तरफ से टिम सउदी ने सुपर ओवर डाला. राहुल एक छक्का और एक चौका लगाने के बाद आउट हो गए. इसके बाद कोहली ने सैमसन के साथ मिलकर लक्ष्य हासिल कर लिया. शार्दुल ठाकुर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया.
http://घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाती है तापसी की फिल्म ‘थप्पड़’, देखिए ट्रेलर











