नई दिल्ली. हीरो मोटोकॉर्प ने भारत में अपना पहला BS6 मानकों वाला स्कूटर Pleasure Plus 110 FI लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इसे दो वेरिएंट में उतारा है. इसके सेल्फ स्टार्ट वर्जन की कीमत 54,800 रुपए जबकि सेल्फ स्टार्ट एलाय व्हील वर्जन की कीमत 56,800 रुपए है. बीएस6 Pleasure Plus 110 FI में 110cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है. इंजन को फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ एक्ससेन्स तकनीक से लैस किया है. साथ ही एग्जॉस्ट सिस्टम को भी रिवाइज्ड किया गया है. यह इंजन 7000 rpm पर 8 bhp पावर और 5500 rpm पर 8.7 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है. कंपनी का दावा है कि BS4 मॉडल की तुलना में नया BS6 मॉडल 10 फीसदी ज्यादा माइलेज और एक्सेलरेशन देता है.
http://घरेलू हिंसा के मुद्दे को उठाती है तापसी की फिल्म ‘थप्पड़’, देखिए ट्रेलर
बीएस 6 Pleasure Plus 110 FI स्कूटर 7 रंगों – मैट रैड, मैट ग्रीन, मैट ऐक्सिस ग्रे, ग्लॉसी ब्लैक, ग्लॉसी ब्ल्यू, ग्लॉसी व्हाइट और ग्लॉसी रैड में उपलब्ध है. हिरो MotoCorp ने अपडेटेड Pleasure Plus को पूरी तरह इन-हाउस कंपनी के जयपुर स्थित रिचर्स और डिवेलपमेंट हब CIT (सेंटर ऑफ इनोवेशन ऐंड टेक्नॉलजी) में डिजाइन और डेवलप किया गया है. स्कूटक के लुक की बात करें तो नए स्कूटर के हैडलैंप के चारों ओर क्रोम सराउंड, साइड में सिल्वर एक्सेंट्स, क्रोम 3डी बैजिंग दिया गया है. इसके अलावा नए अलॉय व्हील्स भी दिए गए हैं.
http://बीजापुर में मतदान के दौरान मतदानकर्मी की मौत










