नई दिल्ली. तापसी पन्नू की फिल्म ‘थप्पड़’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में तापसी पन्नू के अलावा रत्ना पाठक शाह, मानव कौल, दीया मिर्जा, तन्वी आज़मी और राम कपूर जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. इस फिल्म का निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया है. ये फिल्म 28 फरवरी को रिलीज हो रही है. ट्रेलर की शुरुआत में तापसी पन्नू और पवैल गुलाटी की हैप्पी मैरिड लाइफ दिखाई गई है. एक पार्टी के दौरान किसी बात पर नाराज पवैल सबके सामने तापसी को थप्पड़ मार देते हैं.
http://बीजापुर में मतदान के दौरान मतदानकर्मी की मौत
तापसी को बुरा लगता है लेकिन वे इसे सहन कर जाती हैं. बाद में वह अपने घर-परिवार को इस बारे में बताती हैं और तलाक लेने की बात कहती हैं. लेकिन घरवाले उन्हें ये समझाने में लग जाते हैं कि यह बस एक थप्पड़ ही तो है. आगे चलकर समाज उसे ही डिवोर्सी कहेगा. लेकिन सबकी बातों को अनसुना कर तापसी अपने आत्म-सम्मान को अहमियत देती हैं और थप्पड़ से शुरू होने वाले घरेलू हिंसा के खिलाफ केस लड़ती हैं. थप्पड़ के चलते तापसी महिलाओं के साथ होने वाली हिंसा को दिखाती नजर आएंगी. देखिए ट्रेलर-
http://23 बच्चों को बंधक बनाने वाला सिरफिरा ढेर, पिटाई से पत्नी की भी मौत










