আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

23 बच्चों को बंधक बनाने वाला सिरफिरा ढेर, पिटाई से पत्नी की भी मौत

Published on: January 31, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद के गांव करथिया में एक सिरफिरे ने जन्मदिन के बहाने 23 मासूमों को 11 घंटे तक खौफ में कैद रखा. हालांकि, करीब 7 घंटे चले ऑपरेशन के बाद यूपी पुलिस 23 बच्चों की जिंदगी बचाने में कामयाब रही. गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे से शुरू हुआ ये खौफनाक खेल रात करीब डेढ़ बजे सिरफिरे सुभाष बाथम की मौत के साथ खत्म हुआ. सुभाष ने इन बच्चों को जन्मदिन के नाम पर अपने घर में बुलाया था, जहां उसनें गांव के 23 बच्चों को बंधक बना लिया. बच्चों ने वापस जाने की जिद की तो उसने घर के दरवाजे बंद कर दिए. इस दौरान सुभाष की पत्नी भी अपने पति के साथ मौजूद थी. बंधक बनाने के बाद सुभाष अपने छत पर आया और बच्चों को कैद करने की बात सबको बताई. गांव वालों ने देर रात घर में पथराव शुरू कर दिया.

http://हाईकोर्ट ने CBI को 6 IAS समेत 12 अफसरों पर एफआईआर के दिए आदेश

पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद थी.  सुरक्षाबलों ने भी घर को चारों ओर से घेर रखा था. पुलिस ने बातचीत में सुभाष बाथम को व्यस्त किए रखा, जबकि एक टीम पीछे से गेट पर तैयार खड़ी थी. रात करीब सवा एक बजे गांव वालों ने घर पर हमला बोल दिया और घर का मुख्य दरवाजा तोड़ दिया, जिसके बाद पुलिस भी घर में घुस गई और एनकाउंटर में सुभाष को ढेर कर दिया. गांव वालों का गुस्सा सुभाष की पत्नी रूबी पर भी निकला. उसे गांव की महिलाओं ने जमकर पीटा. पुलिस ने जैसे-तैसे गांव की महिलाओं के चंगुल से रूबी को छुड़ाया और गंभीर हालत में अस्पताल भेजा, जहां उसने दम तोड़ दिया. सुभाष की एक साल की बच्ची भी है जिसे लोकल प्रशासन ने सुरक्षित जगह पहुंचा दिया है. करीब 11 घंटे चले इस ऑपरेशन में 5 पुलिसकर्मियों समेत 6 लोग घायल हुए हैं. वहीं, सुभाष के घर से भारी मात्रा में गोला-बारूद बरामद किए गए हैं. मुख्यमंत्री ने ऑपरेशन को सफल बनाने वाली पुलिस की टीम के लिए 10 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की है.

http://निर्वाचन कार्य में लापरवाही, जनपद सीईओ निलंबित, तहसीलदार-नायब तहसीलदार को नोटिस

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now