আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : कार्य क्षेत्र में सफलता के साथ होगा धन लाभ, जानिए कैसा होगा आपका दिन

Published on: September 6, 2021
---Advertisement---

आज भाद्रपद मास की चतुर्दशी तिथि है. चतुर्दशी तिथि सुबह जल्दी समाप्त होने से उसके बाद अमावस्या तिथि रहेगी. इसलिए इस दिन श्राद्ध और व्रत-पूजा भी की जाएगी. सूर्योदय मघा नक्षत्र में हुआ है, जो शाम 6.23 तक रहेगा. इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रात अंत तक रहेगा. पहले मघा नक्षत्र होने से ध्वांक्ष नाम का अशुभ योग और उसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र होने से ध्वज नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 6 सितम्बर सोमवार

भाद्रपद कृष्ण चतुर्दशी अमावस्या

मेष : सोमवार को आप कार्य क्षेत्र में अच्छी सफलता प्राप्त करेंगे. आपका धन सही कार्यों में खर्च होगा. छात्र परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, परन्तु मन में डर भी बना रहेगा. किसी को उधार देने से बचने की कोशिश करें. व्यवसाय और धन के लिए सोमवार मिला-जुला रहेगा.

वृषभ : सोमवार को आपका स्वास्थ्य खराब हो सकता है, जिसके कारण आप अपना पूरा दिन बेचैनी में व्यतीत करेंगे. कामकाज में किसी का साथ आपको लाभ की प्राप्ति करवाएगा. चतुराई का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी. आप अपनी कार्य योजनाओं को अपनी इच्छानुसार पूरा करेंगे.

https://चौथे दिन स्टंप्स तक इंग्लैंड 77/0, जीत के लिए अभी 291 रन की जरूरत

मिथुन : आपके दिन की शुरुआत प्रसन्नता के साथ होने वाली है. परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. नौकरी में अच्छा धन लाभ होगा, प्रमोशन मिलने के भी संकेत मिल रहे हैं. व्यापारियों के लिए लाभ की स्थिति बनी हुई है.

कर्क : आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलने वाला है. नौकरी में प्रमोशन की संभावना है. कार्यक्षेत्र में लाभ की स्थिति बनी रहेगी. घर-परिवार में किसी प्रकार का शुभ आयोजन होगा, उसमें आप शिरकत करेंगे. आपका पूरा दिन मौज-मस्ती मे व्यतीत होने वाला है.

सिंह : सोमवार को आप उत्साह से भरपूर नजर आएंगे. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. कामकाज में अच्छा धन कमाएंगे. आर्थिक पक्ष आपका मजबूत रहेगा. दिन अच्छा व्यतीत होगा. आपको हर कदम पर भाग्य का साथ मिलेगा.

कन्या : आपको भाग्य का पूरा साथ प्राप्त होगा. व्यापार-व्यवसाय के लिए सोमवार बढ़िया रहेगा. व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल प्राप्त होंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे. आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है. परिवार की तरफ से आप बेफिक्र रहेंगे.

तुला : आप अपने परिवार का ध्यान रखेंगे और उनकी जरूरतों को पूरा करने का प्रयास करेंगे. परिवार के लोगों के लिए आप अपने बिजी शेड्यूल में से भी समय निकालेंगे, उनके साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे. छात्रों को परीक्षा आदि में सफलता मिलने वाली है.

https://कोरोना के बाद निपाह वायरस का खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत

वृश्चिक : सोमवार को आप थोड़ी बेचैनी महसूस करेंगे. खराब स्वास्थ्य आपकी बेचैनी का कारण बनेगा. छात्रों का मन पढ़ाई में नहीं लगेगा. नौकरीपेशा लोग जीवन में आने वाली बाधाओं से परेशान रहेंगे. व्यापारी वर्ग के लिए हालात थोड़े सामान्य बने रहेंगे.

धनु : भाग्य का पूरी तरह से तो साथ नहीं मिलने वाला, परन्तु आपके कोई कोर्ट-कचेहरी से संबंधित मामले हैं तो उनमें थोड़ी राहत मिल सकती है. सोमवार को भाग्य आपका साथ देगा. मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी.

मकर : आप अपने कार्यक्षेत्र में सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा. आप अच्छा धन लाभ कमाने में कामयाब होंगे. पारिवारिक सुख अच्छा मिलेगा. संतान की तरफ ध्यान दें.

कुंभ : कामकाज के क्षेत्र में सोमवार लाभदायक सिद्ध होगा. आपका सभी के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. व्यवसाय में लाभदायक स्थिति रहेगी. लोगों से सम्मान प्राप्त होगा. नौकरी में भी अपने वरिष्ठ अधिकारियों से प्रशंसा मिलेगी. प्रमोशन भी हो सकता है.

मीन : सोमवार रुपए-पैसे के लिए काफी अहम रहेगा. धन से संबंधित मामले अच्छे रहेंगे. अपने पुराने मित्र से बातचीत हो सकती है. मन प्रसन्न रहेगा. हालांकि दिन बहुत अच्छा व्यतीत नहीं होगा. संघर्षपूर्ण स्थिति का सामना करना पड़ेगा.

https://एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now