नई दिल्ली. भारत और इंग्लैंड के बीच द ओवल में खेले जा रहे चौथे टेस्ट के चौथे दिन का खेल खत्म हो जाने तक इंग्लैंड ने बिना किसी नुकसान 77 रन बना लिए हैं. भारतीय टीम ने मुकाबले में इंग्लैंड को जीत के लिए 368 रनों का लक्ष्य दिया है. हसीब हमीद 43 और रोरी बर्न्स 31 रन बनाकर नाबाद हैं. मैच को जीतने के लिए इंग्लैंड को 291 रन की दरकार है. वहीं, भारत को इस मैच में जीत हासिल करने के लिए 10 विकेट की जरूरत है. इससे पहले भारत की दूसरी पारी 466 रन पर ऑलआउट हो गई. टीम इंडिया की तरफ से रोहित शर्मा (127) ने शतक जड़ा.
https://कोरोना के बाद निपाह वायरस का खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत
इसके अलावा चेतेश्वर पुजारा (61), शार्दुल ठाकुर (60) और ऋषभ पंत ने (50) की शानदार पारी खेली. भारतीय कप्तान विराट कोहली 44 रन बनाकर मोइन अली की गेंद पर आउट हुए. शार्दुल और ऋषभ ने सातवें विकेट के लिए 100 रनों की साझेदारी निभाई. उमेश यादव ने 25 और जसप्रीत बुमराह ने 24 रन बनाए. इंग्लैंड की तरफ से दूसरी पारी में क्रिस वोक्स ने तीन जबकि मोईन अली और ओली रॉबिन्सन ने दो-दो विकेट झटके. बता दें भारत ने चौथे दिन का खेल 270/3 से आगे खलना शुरू किया था.
https://एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला











