আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना के बाद निपाह वायरस का खतरा, 12 साल के बच्चे की मौत

Published on: September 5, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. केरल में निपाह वायरस पैर पसार रहा है. कोझीकोड़ में रविवार तड़के निपाह वायरस से एक 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई. 3 सितंबर को बच्चे की तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी हालत में सुधार नहीं हो रहा था. शनिवार को बच्चे को एक निजी अस्पताल के आईसीयू में दाखिल कराया गया. रविवार सुबह पांच बजे बच्चे ने दम तोड़ दिया. केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने बताया कि बच्चे के संपर्क में आए 20 लोगों को हाई-रिस्क कैटेगरी में रखा गया है, उनमें से दो में लक्षण दिखने लगे हैं.

https://एक्ट्रेस लीना मारिया पॉल गिरफ्तार, 200 करोड़ की ठगी से जुड़ा है मामला

दोनों ही स्वास्थ्यकर्मी हैं. एक कोझिकोड़ के सरकारी अस्पताल का कर्मी है, जबकि दूसरा निजी अस्पताल में है. बच्चे की मौत पर केरल की स्वास्थ्य मंत्री वीणा जॉर्ज ने कहा कि 12 साल के बच्चे की निपाह वायरस से मौत की पुष्टि हुई है. हमने पहले ही कॉन्टैक्ट ट्रेसिंग शुरू कर दी है और हालात का जायजा लेने में जुटे हैं. एनसीडीसी की टीम भी हमारा सहयोग कर रही है. उन्होंने आगे क हाकि हमने अब तक लड़के के 188 प्राथमिक संपर्कों का पता लगा लिया है. इनमें से 20 लोग हाई-रिस्क (जोखिम) वाली श्रेणी में रखे गए हैं. हमने निपाह से संक्रमित हुए लड़के के घर के तीन किमी के दायरे में लॉकडाउन लगा दिया है.

https://रेस्ट हाउसों में आएदिन शराब पार्टी से बढ़ी खास लोगों की परेशानी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now