आज पौष मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है. आज पुनर्वसु नक्षत्र दिन भर रहेगा. पुनर्वसु नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग आज बना रहेगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 27 जनवरी बुधवार
पौष शुक्ल चतुर्दशी रात 1:14 तक, पूर्णिमा
मेष : शुभ समाचार से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. प्रतिद्वंद्वी सक्रिय रहेंगे. आय बढ़ेगी. जोखिम न लें.
वृष : समस्या का हल प्राप्त होगा. शत्रुओं का पराभव होगा, फिर भी सावधानी आवश्यक है. थकान होगी.
http://हिना खान ने देसी अवतार में शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, हो रही वायरल
मिथुन : अपेक्षित कार्यों में विलंब होगा. पारिवारिक समस्याएं बनी रहेंगी विवाद से क्लेश, चिंता तनाव होंगे.
कर्क : भाग्य का साथ मिलेगा. बड़ा लाभ हो सकता है. प्रयास सफल रहेंगे. सहयोग मिलेगा.
सिंह : बेवजह विवाद हो सकता है, क्रोध पर नियंत्रण रखें. लेन-देन में सावधानी तथा किसी से अपेक्षा न करें.
कन्या : आय में वृद्धि के योग हैं. अपरिचित व्यक्ति की बातों में न आएं. व्यवसाय लाभप्रद, प्रसन्नता रहेगी.
तुला : चोट दुर्घटना जल्दबाजी से हानि संभव है, यात्रा में सावधानी रखें. व्यवसाय ठीक चलेगा.
http://Akash-NG मिसाइल का सफल परीक्षण, हवा में दुश्मनों को करेगा तबाह
वृश्चिक : शारीरिक कष्ट संभव है. कानूनी अड़चन दूर होगी. व्यवसाय ठीक चलेगा. जीवन सुखमय रहेगा.
धनु : रोजगार में वृद्धि होगी. भय, पीड़ा व चिंता का माहौल बन सकता है. भाग्य पूरा-पूरा का साथ रहेगा.
मकर : रोजगार में वृद्धि होगी. मित्र व संबंधियों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. विवाद न करें.
कुंभ : लेन-देन में सावधानी, क्रोध पर नियंत्रण रखें. बनते कामों में अड़चन आएगी. व्यवसाय ठीक चलेगा.
मीन : रोजगार में वृद्धि तथा प्रसन्नता बनी रहेगी. अटके कार्य पूर्ण होंगे. चोट व रोग से बचें. प्रयास सफल रहेंगे.











