आज चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि है.8.45 तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहा. इसके बाद मूल नक्षत्र दिन भर रहेगा. ज्येष्ठा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग और उसके बाद मूल नक्षत्र होने से गद नाम का शुभ योग बना रहेगा. सुबह चंद्रमा राशि बदलकर वृश्चिक से धनु में प्रवेश कर चुके हैं. इसका असर सभी राशियों पर होगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 3 अप्रैल शनिवार
चैत्र कृष्ण सप्तमी भद्रा समाप्त
मेष : आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा. नौकरी एवं व्यवसाय में आपको चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है.
वृषभ : आज किसी नए काम का प्रारंभ करना हितकारी नहीं है. आप बातों की चतुराई से किसी को रिझा सकते हैं.
http://सतर्कता बरतने में ना करें लापरवाही, नहीं तो लॉकडाउन के लिए रहें तैयार : कलेक्टर
मिथुन : आर्थिक दृष्टि से आज का दिन लाभदायी है. खर्च पर संयम रखें. मन से नकारात्मक विचारों को निकाल दें.
कर्क : सम्बंधियों के साथ अनबन हो सकती है. पारिवारिक कार्यों के पीछे खर्च होगा. धन हानि की आशंका है, सावधान रहें.
सिंह : मन विचारों में खोया रहेगा. नए कार्यों का आरंभ आज न करें. व्यापार में लाभ होगा. धनप्राप्ति के योग हैं.
कन्या : उच्च अधिकारियों से लाभ होगा. धन, मान-सम्मान मिलेगा. पिता की ओर से लाभ होगा. सेहत अच्छी रहेगी.
तुला : नए कार्य के प्रारंभ के लिए दिन अच्छा है. व्यवसाय और नौकरी में सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा.
http://किसान आत्महत्या मामले में पटवारी निलंबित, अपराध दर्ज
वृश्चिक : नए कार्यों का प्रारंभ न करें एवं क्रोध पर संयम रखें. अनैतिक कामवृत्ति से दूर रहें. अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा.
धनु : दिन सुखपूर्वक एवं आनंद से व्यतीत होगा. विपरीत लिंगीय व्यक्ति से भेंट रोमांचक होगी. साझेदारी से लाभ होगा.
मकर : धन लेन-देन में सरलता रहेगी. घर में शांति और आनंद का वातावरण बना रहेगा.
कुंभ : रचनात्मक कार्यों की रचना करने के लिए दिन अच्छा है. पेट से सम्बंधित परेशानी हो सकती है.
मीन : घर में परिवार वालों के साथ वाद विवाद होगा. माता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिससे चिंता होगी.
http://कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज











