আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

किसान आत्महत्या मामले में पटवारी निलंबित, अपराध दर्ज

Published on: April 2, 2021
---Advertisement---

बिलासपुर. जिले के तखतपुर विकासखंड के ग्राम राजाकापा के कृषक छोटू कैवर्त की आत्महत्या के मामले में कलेक्टर डॉ. सारांश मित्तल के निर्देश पर सख्त कार्रवाई की गई है. तखतपुर के अनुविभागीय अधिकारी राजस्व द्वारा हल्का नंबर 10, निगारबंद के पटवारी उत्तम प्रधान को तत्काल प्रभाव से निलम्बित कर दिया गया है. निलम्बन आदेश के अनुसार हल्का क्षेत्र में आने वाले ग्रामों में कृषकों का कार्य नहीं करना, अनुशासनहीनता तथा सिविल सेवा आचरण अधिनियम 1965 के प्रावधानों का उल्लंघन है.

http://कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज

निलम्बन अवधि में पटवारी का मुख्यालय सकरी होगा. निगारबंद पटवारी हल्के का प्रभार श्रीमती लक्ष्मी नायडू, पटवारी हल्का नंबर 11 को सौंपा गया है. मृतक कृषक छोटे कैवर्त, उम्र 58 वर्ष के नाम पर 0.70 एकड़ भूमि है और उन पर कोई बैंक ऋण नहीं था. उनकी एक पुत्री का विवाह हो चुका है. दो पुत्रों में ड्राइवर तथा दूसरा कृषक है. कृषक द्वारा की गई आत्महत्या के सम्बन्ध में तखतपुर पुलिस द्वारा पटवारी उत्तम प्रधान के खिलाफ धारा 306 आईपीसी तहत अपराध दर्ज कर एवं हिरासत में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है.

http://दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now