আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कंगना रनौत की फिल्म थलाइवी का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज

Published on: April 2, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म ‘थलाइवी’ का पहला गाना ‘चली चली’ रिलीज हो गया है. इस गाने में कंगना पानी में डांस करती नजर आ रही हैं. फैन्स उनकी अदाओं के दीवाने हो रहे हैं. इस गाने की खास बात यह है की इस गाने को हिंदी, तमिल और तेलुगू जैसी तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है. इस गाने का संगीत जी वी प्रकाश कुमार ने दिया है और सैंधवी ने इसे गाया है. गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने. गाने का चित्रण बड़ी ही खूबसूरती से किया गया हैं, जहां गोल्डन युग की जयललिता की मासूमियत और नजाकत को कंगना के जरिए कैमरे में उतारने की कोशिश की गई हैं.

http://दुर्ग जिले में 6 से 14 अप्रैल तक सम्पूर्ण लॉकडाउन

पानी के साथ खेली गई कंगना की मस्ती और जयललिता के क्लासिकल वर्ल्ड को स्टूडियो का आकार देकर गाने की शूटिंग की गई हैं. जहां का हर नजारा अम्मा जयललिता के शुरुवाती दौर की दास्तान बयां कर रहा हैं. यह गाना दिवंगत जयललिता की साल 1965 में आई उनकी पहली फिल्म ’वेणीरा अड़ाई’ की याद दिलाएगा. थलाइवी फिल्म लेजेंडरी अभिनेत्री और फिर राजनेता बनी जयललिता के जीवन की कहानी पर आधारित है. बता दें कि फिल्म को तमिल, तेलुगू और हिंदी भाषा में ज़ी स्टूडियोस द्वारा 23 अप्रैल 2021 को वर्ल्ड वाइड रिलीज किया जाएगा. सुनिए गाना-

http://वन कार्यालय में कोरोना विस्फोट, एक कर्मी की मौत, 5 पॉजिटिव

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now