আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : व्यवसायियों के लिए लाभप्रद रहेगा दिन, जानिए आपके लिए कैसा होगा रविवार

Published on: December 5, 2021
---Advertisement---

आज मेष राशि वाले कोई बड़ी डील कर सकते हैं. वृष राशि वालों को सफलता मिलेगी. मिथुन वाले यात्रा पर जा सकते हैं. बढ़ सकता है सिंह वालों के काम का बोझ तुला वालों का बढ़ेगा आत्मविश्वास. जानिए आपके लिए कैसा रहेगा रविवार..

ॐ सूर्याय नमः 5 दिसम्बर रविवार

मार्गशीर्ष शुक्लपक्ष एकम एवं द्वितीया तिथि

मेष : छात्र पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. किसी को उधार देने से बचें. व्यवसाय तथा धन के लिए दिन मिला जुला रहेगा. पेट संबंधी दिक्कतें होंगी. खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं. भाग्य का साथ मिलने वाला है.

वृषभ : नौकरी में अच्छी मान-प्रतिष्ठा के साथ सफलता मिलेगी. प्रमोशन या उससे सम्बंधित बातचीत होगी. पुत्र या संतान कोई सराहनीय काम करेगी. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी अच्छी यात्रा होंगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा.

https://सरपंच के परिवार वालों ने मनरेगा में काम ही नहीं किया और खाते में जमा होती रही राशि

मिथुन : भाग्य आपके साथ है, परिवार की तरफ से प्रसन्नता के हालात बने रहेंगे. आप किसी ऐसे कार्य को अंजाम दे सकते हैं, जिससे आपके परिवार का नाम रोशन होगा. रुका हुआ धन वापस मिलेगा और धन का निवेश होगा.

कर्क : आपकी प्रतिभा से आपका भाग्य जागृत होगा और आपको सभी कार्यों में सफलता मिलेगी. प्रेम संबंधों में संवेदनशीलता देखने को मिलेगी. इसलिए आप सोच समझकर बोलें. महत्वपूर्ण बातें अपने पार्टनर से जरूर शेयर करें. अपनों से बड़े और सज्जन व्यक्तियों का आदर सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे.

सिंह : काफी लोगों से वार्तालाप होगा और मधुर संबंध बनेंगे. कार्य क्षेत्र में परेशानियां मिलनी संभव हैं. किसी तरह का सच्चा या झूठा आरोप भी लग सकता है. आपके अच्छे लोगों से संपर्क स्थापित होंगे, जो आपको कार्य में सफलता प्राप्ति के लिए सहायता और मार्गदर्शन करेंगे.

कन्या : स्वास्थ्य उत्तम रहेगा. दूसरों के साथ मधुर व्यवहार रहेगा. विदेश यात्रा का आनंद लेंगे. कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है. धन का निवेश करने के लिए दिन उत्तम है. पॉलिसी, शेयर मार्किट में आप धन इनवेस्ट कर सकते हैं.

तुला : चतुराई का परिचय देते हुए कार्यों में सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी. ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी. शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है.

https://महिला एवं बाल विकास विभाग में पर्यवेक्षक के 200 पदों पर होगी भर्ती

वृश्चिक : दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त होगा. इसके चलते अपने रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलने का मौका भी मिलेगा. आर्थिक तौर पर स्थिति संतोषजनक रहेगी.

धनु : सेहत सामान्य रहनेवाली है. सोच योजनाबद्ध रहने वाली है. इसलिए कामकाज में सफलता मिलेगी. माता-पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें. मित्रों के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा. गुस्से को अपने ऊपर हावी न होने दें, फिर दिन अच्छा बीतेगा.

मकर : घूमने-फिरने के लिए घर से बाहर निकलेंगे, जिससे आपका भरपूर मनोरंजन होगा. आप कामकाज में अपना पूर्ण सहयोग देंगे. मौसम की मार झेलने को मिल सकती है. प्रेम संबंधों के संदर्भ में दिन अनुकूल है.

कुंभ : किसी पुरानी बात को लेकर सहयोगियों से बहस हो सकती है. अत: सावधानी से काम लेकर विवादों को टालें. निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती हैं. बेहतर होगा कि आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें.

मीन : भाग्य आपका साथ देगा. आपकी मानसिक सुस्ती खत्म हो जाएगी और आपको हर तरफ से शुभ समाचारों की प्राप्ति होगी. तरक्की पाने के लिए आप जी तोड़ मेहनत करेंगे. भाग्य का साथ मिलनेवाला है. काम-काज में लाभदायक स्थिति बनेगी.

https://डॉक्टर ने की पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या, लिखा- अब लाशें नहीं गिननी, ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now