আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

डॉक्टर ने की पत्नी, बेटा और बेटी की हत्या, लिखा- अब लाशें नहीं गिननी, ओमिक्रॉन सबको मार डालेगा

Published on: December 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी और दो बच्चों की हत्या कर दी. आरोपी डॉक्टर फरार है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है. कमरे से पुलिस ने कई पन्नों का नोट बरामद किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक इंदिरा नगर में डिविनिटी आपर्टमेंट में डॉक्टर सुशील कुमार अपने परिवार के साथ रहते थे. उन्होंने अपने भाई को मैसेज भेजा कि मैंने डिप्रेशन में आकर पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी. मौके पर पहुंचकर डॉक्टर के भाई ने देखा कि भाभी चंद्र प्रभा के साथ दोनों बच्चों की हत्या हो चुकी थी. पास में खून से सना हुआ हथौड़ा भी पड़ा हुआ था.

https://फांसी के फंदे पर लटकी मिली दंपती की लाश, जांच में जुटी पुलिस

मरने वाले में पत्नी चंद्रप्रभा (48), बेटा शिखर (18) और डॉक्टर की नाबालिग बेटी 10वीं की छात्रा थी. कमरे से मिली डायरी में लिखा है- अब और कोविड नहीं. यह ओमिक्रॉन अब सभी को मार डालेगा. अब और लाशें नहीं गिननी हैं. अपनी लापरवाही के चलते करियर के उस मुकाम पर फंस गया हूं, जहां से निकलना असंभव है. मेरा कोई भविष्य नहीं है. अत: में अपने होश-ओ-हवास में अपने परिवार को खत्म करके खुद को खत्म कर रहा हूं. इसका जिम्मेदार और कोई नहीं है. डायरी में आगे लिखा है- मैं लाइलाज बीमारी से ग्रस्त हो गया हूं. आगे का भविष्य कुछ भी नजर नहीं आ रहा है.

https://Redmi Note 10S का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

इसके अलावा मेरे पास कोई और चारा नहीं है. मैं अपने परिवार को कष्ट में नहीं छोड़ सकता. सभी को मुक्त करके जा रहा हूं. सारे कष्टों को एक ही पल में दूर कर रहा हूं. अपने पीछे मैं किसी को कष्ट में नहीं देख सकता. मेरी आत्मा मुझे कभी माफ नहीं करेगी. आंखों की लाइलाज बीमारी की वजह से मुझे इस तरह का कदम उठाना पड़ रहा है. पढ़ाना मेरा पेशा है. जब मेरी आंख ही नहीं रहेगी तो मैं क्या करूंगा. बताया जा रहा है कि सुशील ने कानपुर के रामा मेडिकल कॉलेज के फॉरेंसिक विभाग में एचओडी है. कानपुर पुलिस सुशील को ढूंढने में जुट गई है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now