नई दिल्ली. रेडमी इंडिया ने Redmi Note 10S के नए स्टोरेज वेरिएंट को भारत में लॉन्च कर दिया है. रेडमी Note 10S को अब 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज में खरीदा जा सकता है. इसकी कीमत 17,499 रुपए रखी गई है. आईसीआईसीआई बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 1,000 रुपए का डिस्काउंट मिलेगा. फोन को चार कलर वेरिएंट कॉस्मिक पर्पल, डीप सी ब्लू, फ्रोस्ट व्हाइट और शैडो ब्लैक में खरीदा जा सकता है. इसमें एंड्रॉयड 11 आधारित MIUI 12.5 है. इसके अलावा इसमें 6.43 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080×2400 पिक्सल है. डिस्प्ले एमोलेड है और इसकी ब्राइटनेस 1,100 निट्स है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन है.
https://किसान के पट्टे पर समिति अध्यक्ष ने खपाने भेजा था 175 कट्टा धान, जब्त
फोन में मीडियाटेक हीलियो G95 प्रोसेसर, ग्राफिक्स के लिए Mail-G76 MC4 GPU, 8 जीबी तक LPDDR4X रैम और 128 जीबी की स्टोरेज है. इसमें चार रियर कैमरे दिए गए हैं जिनमें पहला लेंस 64 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.79 है. वहीं दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड, तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और चौथा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है. सेल्फी के लिए इसमें 13 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है. कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G, Wi-Fi, GPS, ब्लूटूथ, IR ब्लास्टर, NFC, 3.5mm हेडफोन जैक और USB टाइप-सी पोर्ट और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. इसमें 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 33W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
https://बलौदाबाजार, बिलासपुर, गरियाबंद समेत 5 जिलों के एसपी बदले










