আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : श्रीगणेश की कृपा से शुभ होगा दिन, जानिए सितारों के इशारे

Published on: May 5, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि है. सूर्योदय से दोपहर 1 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा. इसके बाद शतभिषा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा. पहले धनिष्ठा नक्षत्र होने से मित्र और उसके बाद शतभिषा नक्षत्र होने से मानस नाम के 2 शुभ योग आज बन रहे हैं. पिछली रात से चंद्रमा कुंभ राशि में आ चुका है. इस राशि में पहले से ही गुरु स्थित हैं. इन दोनों ग्रहों के 1 ही राशि में होने से पूरी 12 राशियों पर असर होगा, जानिए..

ॐ सूर्याय नमः 5 मई बुधवार

बैशाख कृष्ण नवमी 1:22 तक

मेष : रोजगार प्राप्ति के लिए किसी प्रभावशाली व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. यात्रा मनोरंजक रहेगी. भेंट व उपहार की प्राप्ति हो सकती है. नौकरी में अधिकारी संतुष्ट रहेंगे. घर-बाहर प्रसन्नता व खुशी का वातावरण रहेगा. व्यापार अच्छा चलेगा.

वृष : फालतू खर्च पर नियंत्रण रखें. कर्ज लेना पड़ सकता है. लेन-देन में सावधानी रखें. चिंता तथा तनाव रहेंगे. भावना में बहकर कोई निर्णय न लें. कुसंगति से बचें. अपेक्षानुरूप कार्य न होने से खिन्नता रहेगी. मित्रों का सहयोग मिलेगा.

http://कार की डिक्की में मिले साढ़े 72 लाख रुपए, 2 युवक पकड़ाए

मिथुन : डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं, प्रयास भरपूर करें. मनोरंजक यात्रा हो सकती है. नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा. व्यापार अच्छा चलेगा. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. व्यस्तता के चलते थकान व कमजोरी रह सकती है. जोखिम न उठाएं.

कर्क : योजना फलीभूत होगी. व्यापारिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी. आय में वृद्धि होगी. नए अनुबंध हो सकते हैं. पार्टनरों का सहयोग प्राप्त होगा. छोटी-मोटी यात्रा हो सकती है. घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें.

सिंह : किसी पुराने अटके काम में बाहरी सहयोग से सफलता प्राप्त होगी. यात्रा मनोरंजक हो सकती है. किसी तीर्थदर्शन का कार्यक्रम बन सकता है. सत्संग का लाभ मिलेगा. धन प्राप्ति सुगम होगी. स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें. जीवन सुखमय व्यतीत होगा.

कन्या : जल्दबाजी से किए गए कार्य से हानि संभव है. चोट व रोग से बचें. किसी भी तरह की बहस में न पड़ें. जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें. लेन-देन में धोखा खा सकते हैं. व्यापार-व्यवसाय ठीक चलेगा. नौकरी में कार्यभार रहेगा. जोखिम न लें.

तुला : प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी. घूमने-फिरने जा सकते हैं. भेंट व उपहार देना पड़ सकता है. जीवन सुखमय व्यतीत होगा. आय में वृद्धि होगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. मित्रों के सहयोग से काम बनेंगे. दूसरों की सहायता से संतुष्टि मिलेगी.

http://कोरोना इफेक्ट : IPL हुआ सस्पेंड, कई टीमों के खिलाड़ी संक्रमित

वृश्चिक : स्थायी संपत्ति के कार्य से बड़ा लाभ हो सकता है. उन्नति के मार्ग प्रशस्त होंगे. बेरोजगारी दूर करने के प्रयास सफल रहेंगे. व्यापारिक मतभेद दूर होंगे. घर-बाहर प्रसन्नता प्राप्त होगी. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें. वाणी पर नियंत्रण रखें.

धनु : स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है. पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा. रचनात्मक कार्य सफल रहेंगे. किसी प्रबुद्ध व्यक्ति का मार्गदर्शन प्राप्त होगा. व्यापार अच्छा चलेगा. स्वादिष्ट व्यंजनों का लाभ ले पाएंगे. घर-बाहर वातावरण सुखद रहेगा.

मकर : कोई बुरी सूचना प्राप्त हो सकती है. स्वास्थ्य का पाया कमजोर रह सकता है. बनते कार्यों में विलंब हो सकता है. दौड़धूप अधिक रहेगी. चिंता तथा तनाव रहेंगे. किसी की बातों में न आएं. महत्वपूर्ण निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें.

कुंभ : पहले की गई मेहनत का फल प्राप्त होगा. पुराने अटके काम पूरे होंगे. यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है. समाजसेवा करने की प्रेरणा प्राप्त होगी. घर-बाहर पूछ-परख बढ़ेगी. जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे. घर-बाहर प्रसन्नता बनी रहेगी.

मीन : उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी. दांपत्य जीवन सुखमय व्यतीत होगा. आत्मविश्वास से कार्य कर पाएंगे. भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी. घर-बाहर सभी ओर से सहयोग प्राप्त होगा. दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप बिलकुल न करें.

http://RBI ने ICICI बैंक पर लगाया 3 करोड़ रुपए का जुर्माना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now