महासमुंद. पुलिस ने मंगलवार को चेकिंग के दौरान एक कार से साढ़े 72 लाख रुपए से ज्यादा के साथ दो युवकों को पकड़ा है. एसपी प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओड़िशा की ओर से एक वाहन में बड़ी मात्रा में कैश का परिवहन किया जा रहा है. इस पर पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय चेकपोस्ट रेहटीखोल में चेकिंग शुरू की. दोपहर में एक स्विफ्ट डिजायर कार आती दिखाई दी. पुलिस ने उसे रोक कर पूछताछ की तो चालक खुर्सीपार, भिलाई निवासी योगेश कुमार सिंह और साथ बैठा छावनी निवासी दिनेश तिवारी आने-जाने के संबंध में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दे सके. पुलिस ने कार की तलाशी ली तो डिक्की में लाल रंग का बैग और सफेद रंग का एक थैला मिला.
http://कोरोना इफेक्ट : IPL हुआ सस्पेंड, कई टीमों के खिलाड़ी संक्रमित
बैग से 2000 रुपए के 259 नोट, 500 रुपए के 108643, 200 रुपए के 3304, 100 रुपए के 6401 और 50 रुपए के 100 नोट बरामद हुए. यह कुल राशि 72,55,900 रुपए है. इन रुपए को लेकर दोनों आरोपी कोई दस्तावेज पेश नहीं कर सके. जिसके बाद रुपए को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि रायपुर स्थित अमर प्लास्टिक कंपनी के रुपए के कलेक्शन के लिए गए थे. ओड़िशा के विभिन्न जगहों से रुपए का कलेक्शन किया, जिसे लेकर वे लौट रहे थे. एसपी ने बताया कि मामले की जानकारी इनकम टैक्स को दे दी गई है. आगे की जांच और कार्रवाई वहीं करेंगे.
http://RBI ने ICICI बैंक पर लगाया 3 करोड़ रुपए का जुर्माना







