আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

कोरोना इफेक्ट : IPL हुआ सस्पेंड, कई टीमों के खिलाड़ी संक्रमित

Published on: May 4, 2021
---Advertisement---

नई दिल्ली. कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच आईपीएल को सस्पेंड करने का फैसला किया गया है. पिछले कुछ दिनों से आईपीएल की कई टीमों में कोरोना के केस सामने आए थे, जिसके बाद BCCI ने ये फैसला लिया है. जैव सुरक्षित वातावरण (बायो-बबल) में कोविड-19 के कई मामले पाए गए. आखिरकार मंगलवार को विश्व की सबसे ज्यादा लुभावनी टी20 लीग को अनिश्चितकाल काल के लिए निलंबित कर दिया गया. लीग के चेयरमैन बृजेश पटेल ने मंगलवार दोपहर पीटीआई से कहा कि टूर्नामेंट को अनिश्चितकाल के लिए निलंबित कर दिया गया है.

http://RBI ने ICICI बैंक पर लगाया 3 करोड़ रुपए का जुर्माना

हम अगले उपलब्ध समय में इस प्रतियोगिता का आयोजन करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इस महीने ऐसी संभावना नहीं है. बता दें कि मंगलवार को SRH के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋद्धिमान साहा कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं. वहीं दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाज अमित मिश्रा भी कोरोना संक्रमित बताए जा रहे हैं. इससे पहले सोमवार को CSK के गेंदबाजी कोच एल बालाजी तथा KKR के गेंदबाजों संदीप वॉरियर्स और वरुण चक्रवर्ती के परिणाम भी पॉजिटिव आए थे. इससे पहले संक्रमण बढ़ने के कारण दो आईपीएल मैचों को स्थगित कर दिया गया था.

http://‘बार-बार सीटी स्कैन सेहत के लिए हानिकारक, बढ़ जाती है कैंसर की संभावना’

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now