आज मार्गशीर्ष महीने के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि है. आज का दिन कई खुशियां लेकर आया है. नौकरी-बिजनेस में धन लाभ के योग बन रहे हैं. विवाह योग्य जातकों के लिए शादी के रिश्ते आ सकते हैं. संपत्ति में निवेश करने का प्लान बन सकता है. जानिए आपके लिए रविवार कैसा रहने वाला है.
ॐ सूर्याय नमः 12 दिसम्बर रविवार
मार्गशीर्ष अगहन शुक्ल पक्ष नवमी तिथि
मेष : रविवार का दिन उत्तम रहने वाला है. आर्थिक नजरिए से दिन बढ़िया रहेगा क्योंकि इनकम में बढ़ोतरी होगी. बिजनेस में कुछ नया ट्राई करने से आपको बचना चाहिए. मनचाही प्रगति न होने की वजह से नाराजगी रह सकती है. परिवार में सुखद स्थितियां निर्मित होंगी.
वृषभ : आपको दूसरों की मदद करने से फायदा होगा. यदि कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो कर लें. परिवार के लोगों का तालमेल आपको आगे बढ़ने का हौसला देगा. आमदनी में बढ़ोतरी होगी. राजकीय मामले सुलझेंगे.
https://प्रधान आरक्षक ने शराब के नशे में जमकर किया हंगामा, एसपी ने किया सस्पेंड
मिथुन : आपका दिन मिला-जुला रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं. महिला वर्ग से आपको लाभ होगा. कारोबारी विस्तार का मन बनेगा. अनुभवी लोगों की मदद से मुश्किल राह आसान होगी.
कर्क : आप घरवालों की उम्मीदों पर खरे उतरेंगे. अपने आप को किसी नए परिवर्तन के लिए तैयार रखें. उत्साहपूर्वक व्यावसायिक योजनाओं को पूरा करेंगे. रुपए-पैसे का लेन-देन के लिए समय बहुत अच्छा है, फायदा होगा.
सिंह : आपका दिन काफी अच्छा गुजरने वाला है. आपकी एकाग्रता चरम पर होगी. धन लाभ के अवसर मिलेंगे. व्यवसायी अपने कार्य को आगे बढ़ाने के लिए लोन ले सकते हैं. रोजी रोजगार की दिशा में प्रगति होगी.
कन्या : आपका दिन अच्छा नजर आ रहा है. अगर आप जरूरतमंद की मदद करते है तो आपकी प्रगति के रास्ते खुलेगें. हर काम को बढ़िया तरीके से अंजाम तक पहुंचाएंगे. कारोबारी लोगों को किसी डील के लिए शहर से बाहर जाना पड़ सकता है.
तुला : अपने दायरे को बढ़ाने पर जोर देना चाहिए, यह आपके लिए लाभदायक होगा. इस समय निवेश संबंधी कार्यों में अपना ध्यान केंद्रित रखें. कामों में आप शॉर्टकट अपनाने की कोशिश करेंगे जो कि नुकसानदायक होगा.
https://सड़क हादसे में छात्रा की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया अनाचार के बाद हत्या का आरोप
वृश्चिक : रविवार का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है. काम को लेकर आपका कॉन्फिडेंस बहुत शानदार रहेगा. यह वह समय है, जब आपको जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में लाभ प्राप्त हो रहा है. परिवार में संपत्ति की बढ़ोतरी होगी. नौकरी में अधिकार बढ़ने के योग हैं.
धनु : आपका का दिन आगे बढ़ने के लिए बेस्ट है. आपको दूसरे लोगों की मदद करने का मौका मिल सकता है. नए सौदे कारोबारी विस्तार में सहायक रहेंगे. प्रॉपर्टी संबंधी मामले सुलझेंगे. विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं.
मकर : आपके लिए रविवार का दिन निश्चित परिणाम लेकर आएगा. व्यापार में आपको आय के नए नए स्रोत प्राप्त होंगे. अतिरिक्त आय की भी परिस्थितियां बनेंगी. कार्य क्षेत्र में आपको बॉस का पूरा-सहयोग प्राप्त होगा.
कुंभ : रविवार का दिन आपके लिए अनुकूल परिणाम देने वाला रहेगा. लाभ के कई अवसर सामने आ सकते हैं. फाइनेंस संबंधी कारोबार करने वाले लोगों को मुनाफा होगा. आजीविका के साधनों में परिश्रम का पूरा परिणाम मिलेगा. नौकरी के क्षेत्र में मान-सम्मान की प्राप्ति होगी.
मीन : आपके लिए दिन अच्छा रहेगा. सामाजिक दायरा बढ़ाने का प्रयास करेंगे. बिजनेस में फाइनेंस संबंधी काम को अधिक महत्व दें. अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है. भागदौड़ कर किसी भी क्षेत्र में काम निकलवा लेंगे.
https://छत्तीसगढ़ में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल, मुख्यमंत्री भूपेश होंगे अध्यक्ष











