नई दिल्ली. प्रेमी के साथ बाइक पर जा रही प्रेमिका की सड़क हादसे में मौत हो गई. वहीं प्रेमी भी बुरी तरह से घायल हो गया. जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है. प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी पर अनाचार और हत्या का आरोप लगाया है. परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ मामल दर्ज कर लिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले के जहानाबाद कस्बे की रहने वाली 22 वर्षीय एक छात्रा का प्रेम प्रसंग पड़ोस में रहने वाले लड़के के साथ चल रहा था. छात्रा के परिजनों की माने तो दोनों शादी करना चाहते थे. लेकिन लड़के के घर वाले इस रिश्ते के खिलाफ थे. शुक्रवार सुबह प्रेमी ने छात्रा को फोन कर बातचीत करने के लिए बुलाया.
https://छत्तीसगढ़ में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल, मुख्यमंत्री भूपेश होंगे अध्यक्ष
बाद छात्रा अपने परिजनों को सूचना देकर प्रेमी के साथ चली गई. बताया जा रहा है कि देर शाम जिले के गजरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जंगल में बाइक एक पेड़ से टकरा गई और इस हादसे में मौके पर ही प्रेमिका की मौत हो गई. घटना के दौरान मोटरसाइकिल चला रहा प्रेमी भी गंभीर रूप से घायल हो गया. जिसे पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही प्रेमिका के परिजन शनिवार को जिला अस्पताल की मोर्चरी पहुंचे जहां पर उन्होंने जमकर हंगामा किया. पुलिस ने बताया कि लड़की के परिजनों ने इस मामले में जो भी आरोप लगाए हैं उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है. छात्रा के शव का पोस्टमार्टम पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ कराया जाएगा.
https://वनरक्षक के 291 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी, 31 तक कर सकते हैं आवेदन









