আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

प्रधान आरक्षक ने शराब के नशे में जमकर किया हंगामा, एसपी ने किया सस्पेंड

Published on: December 11, 2021
---Advertisement---

कोरबा. एक प्रधान आरक्षक ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया. हंगामें का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया है. जानकारी के मुताबिक प्रधान आरक्षक सत्यनारायण कंवर शुक्रवार देर शाम रावा चौक में स्थित जायसवाल जनरल स्टोर के पास पहुंचा था. यहां उन्होने अचानक गाली-गलौज शुरू कर दी. इस दौरान दुकान में दुकानदार की पत्नी और उसकी मां भी थीं. यह देखते हुए दुकानदार सालिकराम जायसवाल ने कहा कि साहब गाली मत दीजिए. यहां मेरी मां और परिवार के लोग हैं.

https://सड़क हादसे में छात्रा की मौत, परिजनों ने प्रेमी पर लगाया अनाचार के बाद हत्या का आरोप

बावजूद शराब के नशे में बार-बार गाली देता रहा. दुकानदार का आरोप है कि सत्यनारायण उसकी दुकान में घुसा था. उसने उसकी पत्नी के साथ मारपीट भी की है. सत्यनारायण बार-बार उसके साथ बदसलूकी करता रहा. कहता रहा मैं साहब हूं, बुला लो किसी को भी. मैंने शराब पी है. ये कौन बोला तुमसे. घंटों हंगामे के बाद सत्यनारायण किसी के साथ बाइक पर बैठकर निकल गया. इधर, घटना को लेकर दुकानदार ने मामले की शिकायत पुलिस से की थी. वहीं एसपी को भी इस बात की सूचना दी गई थी. बाद प्रधान आरक्षक को एसपी ने निलंबित कर दिया है.

https://छत्तीसगढ़ में गठित होगा राज्य ग्रीन काउंसिल, मुख्यमंत्री भूपेश होंगे अध्यक्ष

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now