আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

राशिफल : मनोकामना प्राप्ति के लिए शिवजी पर दूध और शहद करें अर्पित, जानें कैसा होगा आज का दिन

Published on: May 24, 2021
---Advertisement---

आज वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. सूर्योदय से सुबह 7.22 तक चित्रा नक्षत्र रहा, इसके बाद स्वाती नक्षत्र दिन भर रहेगा. पहले चित्रा नक्षत्र होने से मुग्दर नाम का अशुभ योग और उसके बाद स्वाती नक्षत्र होने से छत्र नाम का शुभ योग आज बन रहा है. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन..

ॐ सूर्याय नमः 24 मई सोमवार

वैशाख शुक्ल त्रयोदशी सोम-प्रदोष

मेष : गणेश जी कहते हैं कि दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. माता-पिता का स्नेह मिलेगा. संतान से भी सुख मिलेगा. कामकाज में धन लाभ होगा. हंसते-खेलते आज का दिन बीतेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें और वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज भाग्य आपका साथ देगा.

वृष : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन काम-काज के लिए बेहतरीन होगा. बिजनेस में लाभ होगा. आज मूड अच्छा रहने वाला है. परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा. हो सकता है आप उनके साथ यात्रा भी करें.

http://40 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

मिथुन : गणेश जी कहते हैं कि आज छात्र अपनी योग्यता और बुद्धिमत्ता के आधार पर सफलता हासिल करेंगे. परिवार के साथ अच्छा तालमेल रहेगा. आज का दिन आपके लिए उत्तम है. आप के मन में नया उत्साह और जोश देखने को मिलेगा. परिवार का स्नेह मिलेगा. आप सबके चहेते हैं इसलिए आपकी सारी इच्छाएं माता-पिता पूरी करेंगे.

कर्क : गणेश जी कहते हैं कि आज का दिन आपके लिए बेहद अच्छा है. आप जो भी कार्य करेंगे, उसमें ईश्वरीय मदद आपको मिलेगी. आपको अपनी मेहनत और अथक प्रयास का फल जरूर मिलेगा. परिवार का सुख आशा अनुसार मिलने वाला है. आज चतुराई का इस्तेमाल करते हुए कार्य करेंगे तो उसमें सफलता मिलेगी.

सिंह : गणेश जी कहते हैं कि आज भाग्य का साथ मिलेगा. काम-काज के क्षेत्र में आशातीत लाभ का सुख हासिल होगा. इस समय में आपके लिए वैवाहिक जीवन का सुख उत्तम रहेगा. जीवनसाथी के साथ आपके संबंध अच्छे बने रहेंगे. आज व्यापारी वर्ग को विशेष रूप से अच्छे फल मिलेंगे, जिससे धन लाभ के योग बनेंगे.

कन्या : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी खबर से होने वाली है. काम-काज में अच्छा धन लाभ होगा. धन का संचय भी कर सकते हैं. छात्र अपना ध्यान पढ़ाई पर केंद्रित करेंगे. आज के पूरे दिन आप उत्साहित रहने वाले हैं.

तुला : गणेश जी कहते हैं कि आज आपका दिन काफी तनावभरा रहने वाला है. आपके स्वभाव में गंभीरता और एकाग्रता की झलक देखने को मिलेगी. परिवार के साथ कुछ पल सुकून से आप बिताएंगे. रोजमर्रा की भागदौड़ से आप आज थकावट महसूस करेंगे.

http://पहलवान सुशील कुमार को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, हत्या का है आरोप

वृश्चिक : गणेश जी कहते हैं कि आज शिक्षा और प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी. परिवार के सदस्यों से हर संभव मदद मिलती रहेगी. आज आप कार्य क्षेत्र में अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे रहेंगे. आज चतुराई का परिचय देते हुए सफल होंगे. जरूरत से ज्यादा गुस्सा परेशानी बढ़ाएगा. संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी.

धनु : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन की शुरुआत अच्छी होने वाली है. मित्र या परिवार के लोगों के साथ आपकी यात्रा होगी. एक दूसरे के साथ अच्छा समय बीतेगा. कार्य क्षेत्र में भी उत्तम स्थिति देखने को मिलेगी. आज आप सबके साथ अच्छे से पेश आएंगे. अपने सहकर्मियों का सहयोग आपको समय-समय पर मिलता रहेगा.

मकर : गणेश जी कहते हैं कि आज आप कामकाज में अपना बेस्ट देंगे. इससे आपको अच्छा लाभ होगा. साहस और आत्मविश्वास में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी. आज आपको जीवनसाथी और संतान की तरफ से सुखद समाचार मिलेगा. आज का दिन कामकाज के क्षेत्र में लाभदायक सिद्ध होगा.

कुंभ : गणेश जी कहते हैं कि आज आप अपनी चतुराई का प्रमाण देते हुए कार्य में सफल होंगे. नौकरी करने वाले लोगों को सीनियर्स की तरफ से प्रशंसा मिलेगी. आज का दिन अच्छा है. दिन की शुरुआत आज प्रसन्नता के साथ होने वाली है.

मीन : गणेश जी कहते हैं कि आज के दिन परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा. आपका काम-काज उत्तम बना रहेगा. धन लाभ होगा. लेकिन अचानक खर्चे भी होंगे. आज दाम्पत्य जीवन में मधुरता रहेगी. परिवार या प्रेमीजनों के साथ अच्छा समय बीतेगा. मांगलिक कार्य में सहभागी होने का सौभाग्य आज मिलेगा.

http://एकतरफा प्यार में जीजा ने शादी से एक दिन पहले साली को जिंदा जलाया

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now