আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एकतरफा प्यार में जीजा ने शादी से एक दिन पहले साली को जिंदा जलाया

Published on: May 23, 2021
---Advertisement---

राजनांदगांव. एकतरफा प्यार में जीजा ने अपनी साली को केरोसीन डालकर जला दिया. मृतिका का एक दिन बाद शादी होने वाली थी. जानकारी के मुताबिक तुमड़ीबोड़ क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोपडीह निवासी मनीषा सेन (24) की शादी आज 23 मई को होने वाली थी. विवाह से एक दिन पूर्व शनिवार सुबह शादी समारोह में शामिल होने आए उसके जीजा हेमलाल सेन ने उस पर केरोसिन डालकर आग लगा दी. घटना के बाद परिजनों द्वारा मनीषा को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज अस्पताल उपचार के लिए ले जाया गया. गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मनीषा ने दम तोड़ दिया. घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार होने की फिराक में था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा.

http://भाजपा नेता आपदा में अवसर की तलाश कर रहे हैं : अटल श्रीवास्तव

फिल्टर प्लांट में बिजली बंद, कल दोपहर नहीं होगी जलापूर्ति

महासमुंद. बेलसोंडा फिल्टर प्लांट में विद्युत विभाग द्वारा मेंटनेंस कार्य के लिए विद्युत आपूर्ति बाधित किए जाने से कल सोमवार को शहरवासियों को दोपहर में जलापूर्ति नहीं हो पाएगी. नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर ने बताया कि सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक विद्युत विभाग द्वारा क्षेत्र में विद्युत मेंटनेंस का कार्य तय किया गया है. जिसके लिए उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित करने का निर्णय लिया गया है. इसकी वजह से फिल्टर प्लांट में भी विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी जिसकी वजह से टंकियों में जलभराव नहीं हो पाएगा. इसलिए दोपहर को केवल एक टाइम लोगों को पानी नहीं मिल पाएगा. उन्होने बताया कि सुबह और शाम निर्धारित समय पर जलापूर्ति होगी.

http://ग्राहक तलाशते 5 लाख के हीरे के साथ चार गिरफ्तार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now