सरायपाली. पुलिस ने 40 लीटर महुआ शराब परिवहन कर रहे एक व्यक्ति को धर दबोचा. जानकारी के अनुसार शनिवार को मुखबिर की सूचना पर ग्राम छिर्रालेवा से ग्राम बिछियां की ओर आ रहे मोटरसाइकिल चालक मकरध्वज पिता मदनलाल निषाद (31) के पास से एक लाल कत्था रंग के बैग के अंदर प्लास्टिक झिल्ली से 25 तथा पीछे बोरी के अंदर प्लास्टिक झिल्ली से 15 कुल 40 लीटर महुआ शराब कीमती 8 हजार रुपए जब्त की. साथ ही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल कीमती 20 हजार रुपए जुमला कीमत 28 हजार रुपए जब्त कर आबकारी एक्ट की धारा 34 (2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को रिमांड पर जेल भेज दिया गया.
http://पहलवान सुशील कुमार को 6 दिनों की रिमांड पर भेजा गया, हत्या का है आरोप
संपूर्ण कार्रवाई पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती मेघा टेम्भूरकर साहू, एसडीओपी सरायपाली विकास पाटले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सरायपाली वीणा यादव, सहायक उप निरीक्षक रामानीलाल तांडेकर, आरक्षक चंद्रमणि यादव, दिलीप पटेल, अनिल मांझी, टीकाराम नायक, आलोक शर्मा, हितेश साहू व थाना स्टाफ सरायपाली का योगदान रहा.
http://एकतरफा प्यार में जीजा ने शादी से एक दिन पहले साली को जिंदा जलाया
http://भाजपा नेता आपदा में अवसर की तलाश कर रहे हैं : अटल श्रीवास्तव







