आज ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र शाम 6 बजे तक रहेगा, जिससे शुभ नाम का योग बन रहा है. गुरुवार रात से चंद्रमा राशि बदलकर सिंह से कन्या में आ चुका है. चंद्रमा के राशि परिवर्तन का असर सभी पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा. जानिए कैसा होगा आपका दिन..
ॐ सूर्याय नमः 18 जून शुक्रवार
ज्येष्ठ शुक्ल अष्टमी रात्रि 8:39 तक
मेष : आप हर किसी की बात सुनने की कोशिश करेंगे. नई चुनौतियों का सामना हिम्मत से करें, राह आसान होगी. भूमि व संपत्ति संबंधी कार्य होंगे. महिलाएं अगर कोई घरेलू कारोबार शुरू करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा.
वृषभ : महिलाओं के लिए दिन शुभ है. सबकी दुवाओं का असर कोई सुखद परिणाम लेकर आएगा. आप अपने आप को ऊर्जावान महसूस करेंगे. अटके काम में गति आने से लाभ होगा. खानदानी प्रॉपर्टी मिलने के योग हैं. छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा.
http://अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, पति सहित 3 गिरफ्तार
मिथुन : आपको चारों तरफ से खूब प्रशंसा मिलने वाली है. कई दिनों से जरूरी काम पेंडिंग हैं तो उन्हें आज ही खत्म करें. आप अच्छी फाइनेंशियल प्लानिंग कर सकते हैं. युवाओं को नए रोजगार मिलने की संभावना हैं. घरेलू खर्च में कमी आ सकती है.
कर्क : दिन की शुरुआत सामान्य रहेगी. आप पैसों के जोड़-तोड़ में लगे रहेंगे. किसी परिवारजन के साथ व्यापार करने का सोच रहे हैं तो अच्छा रहेगा. कार्य करने की स्थिति में सुधार आने की संभावना है. टकराव की स्थिति आपके लिए हितकर नहीं होगी. परिवार के लोगों का उत्साह बढ़ाने का प्रयास करेंगे.
सिंह : आपके परिवार में आपसी सौहार्द बढ़ेगा. प्रोफेशनल लाइफ में हर मामले को लेकर स्पष्ट रुख रखें. व्यापारिक दृष्टिकोण से सब कुछ ठीक चलेगा. आपकी इनकम अच्छी रहेगी. कुछ लोगों को विदेश जाने की खुशखबरी मिल सकती है.
कन्या : शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है. मेहनत के दम पर मुश्किल कार्यों को भी आसानी से पूरा कर लेंगे. परियोजनाओं को समय पर लागू कर पाएंगे. व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे. किसी स्थान से पैसे मिलने का इंतजार रहेगा.
तुला : नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें शुरू कर दें. बिजनेस के कुछ मामले आप समझदारी से निपटा सकते हैं. धन में बढ़ोतरी हो सकती है. कोई भी काम करते समय अपने मन को शांत रखें. गृहस्थ जीवन में कुछ नएपन का अहसास होगा.
http://WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI का ऐलान
वृश्चिक : आपको सभी से विनम्रता से बात करनी चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी. अच्छे काम की बदौलत नौकरी में तरक्की होने व उच्च पद प्राप्त होने के संकेत हैं.
धनु : आप खुद को चुस्त-दुरुस्त महसूस करेंगे. सब आपकी समझ और शिष्टता से काफी प्रभावित होंगे. बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी खबर मिल सकती है. पैसों के मामलों में दिलचस्प ऑफर मिल सकते हैं. दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखें.
मकर : आत्मविश्वास और मेहनत से हर लक्ष्य हासिल को हासिल कर लेंगे. कारोबार विस्तार के लिए आप बैंक से ऋण ले सकते हैं. कहीं उधार दिया हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है. नई नौकरी से आपको बहुत सफलता मिलेगी. ससुराल के लोगों से बातचीत होगी.
कुंभ : आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा. परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे. कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा. आर्थिक स्थिति में सुधार होने से खर्च करने के मूड में रहेंगे. नए काम में कुछ बाधा आ सकती है. आवेश में आने की बजाय समझदारी से काम लें.
मीन : आपको सभी से विनम्रता से बात करना चाहिए. राजनीति में संपर्क क्षेत्र विस्तृत होगा. कुछ नए अवसरों के मिलने के संकेत हैं. सरकारी कामों में पैसा लगने के योग बन रहें हैं. पैसों की लेन-देन में सफलता मिलेगी.
http://निजी अस्पताल को फायदा पहुंचाने सरकारी डॉक्टर और स्टॉफ की मिलीभगत!











