আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अवैध संबंध के शक में की थी पत्नी की हत्या, पति सहित 3 गिरफ्तार

Published on: June 17, 2021
---Advertisement---

जांजगीर-चांपा. कार सवार दीप्ति सोनी (28) की गला घोंटकर हत्या और लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है. मामले में महिला के पति देवेंद्र, प्रदीप सोनी और उसकी पत्नी शालू को गिरफ्तार किया है. देवेंद्र ने लूट और हत्या की झूठी कहानी गढ़ी थी. उसका कहना है कि दीप्ति के अवैध संबंध थे इसके चलते उसने दीप्ति को मार दिया. पुलिस ने बताया कि बिलासपुर निवासी देवेंद्र बैंक संबंधी काम का झांसा देकर 14 जून को दीप्ति को कोरबा ले गया था. वहां से रात करीब 10.30 बजे बलौदा होते हुए बिलासपुर लौट रहा था. इस दौरान साजिश के तहत ग्राम खिसोरा के पास फॉरेस्ट बैरियर पर टॉयलेट के बहाने गाड़ी रोक दी.

http://WTC फाइनल के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग XI का ऐलान

वहां पहले से ही प्रदीप सोनी और शालू खड़े थे. देवेंद्र और शालू ने दीप्ति को गाड़ी के अंदर ही पकड़ लिया. बाद प्रदीप ने रस्सी से उसका गला घोंट कर हत्या कर दी. बाद लूट की वारदात दिखाने के लिए कार में तोड़फोड़ की. बाद प्रदीप और शालू को 40 हजार रुपए, लैपटॉप और दो मोबाइल पकड़ा कर बाइक से वापस भेज दिया. फिर पुलिस को सूचना देकर लूट और हत्या की कहानी सुना दी. पुलिस ने प्रदीप सोनी से वारदात में प्रयुक्त बाइक और शालू से कथित रूप से लूटे गए लैपटॉप और मोबाइल भी बरामद कर लिए हैं.

http://निजी अस्पताल को फायदा पहुंचाने सरकारी डॉक्टर और स्टॉफ की मिलीभगत!

दीप्ति की हत्या के लिए देवेंद्र ने अपने एक रिश्तेदार के घर खाना बनाने वाली शालू से मदद मांगी. शालू का पति प्रदीप चौकीदारी का काम करता है. देवेंद्र ने शालू को डेढ़ लाख रुपए का लालच दिया. इस पर शालू ने अपने पति प्रदीप को भी इस वारदात में शामिल करने के लिए मना लिया. दीप्ति के परिजनों ने भी देवेंद्र पर हत्या करने का आरोप लगाया था. हालांकि देवेंद्र का कहना है कि दीप्ति के कई लोगों से अवैध संबंध थे, पर उसने अभी तक किसी का नाम नहीं बताया है.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now