आज सूर्योदय मृगशिरा नक्षत्र में हुआ है, जो सुबह 10 बजे तक रहेगा. इसके बाद आर्द्रा नक्षत्र प्रारंभ हो जाएगा, जो दिन भर रहेगा. पहले मृगशिरा नक्षत्र होने से अमृत नाम का शुभ योग और उसके बाद आर्द्रा नक्षत्र होने से मूसल नाम का अशुभ योग बन रहा है. इनके अलावा सर्वार्थ सिद्धि नाम का 1 अन्य शुभ योग भी सुबह 10 बजे तक रहेगा. मंगलवार रात से चंद्रमा भी राशि बदलकर वृषभ से मिथुन राशि में आ चुका है. इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग दिखाई देगा. जानिए कैसा बीतेगा आपका दिन…
ॐ सूर्याय नमः 2 दिसम्बर बुधवार
मार्गशीर्ष कृष्णपक्ष द्वितीया 6:22 तक
मेष : मेहनत सफल रहेगी. डूबी हुई रकम प्राप्ति के योग हैं. घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकता है.
वृष : समस्या से सामना हो सकता है. फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें, कुसंगति से हानि होगी. कार्य में अवरोध आ सकता है.
http://पहले दिन 98 हजार 968 मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों में उत्साह
मिथुन : चिंता से मुक्ति व संतान के विवाह के योग हैं. आय व रोजगार में वृद्धि होगी, कोई बड़ा कार्य करने का मन बनेगा.
कर्क : अच्छी खबर प्राप्त होगी. पुरानी व्याधि उठ सकती है. संपत्ति व मशीनरी आदि के नवीनीकरण पर खर्च हो सकता है.
सिंह : मेहनत रंग लाएगी. पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा. आकांक्षाएं पूर्ण होने के योग हैं. व्यवसाय मनोनुकूल चलेगा.
कन्या : मेहनत अधिक होगी. स्वास्थ्य का ध्यान रखें. कार्यों में अवरोध, चिंता तथा तनाव रहेंगे. दूसरों से अपेक्षा न करें.
तुला : बौद्धिक कार्य लाभ देंगे. थकान रहेगी. विरोध होगा. अपरिचित मार्गदर्शक मिल सकता है. गरीबों को भोजन कराएं.
http://स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान, देश में सबको नहीं लगेगा कोरोना का टीका
वृश्चिक : बड़ा लाभ संभव है. प्रमोशन तथा रोजगार की प्राप्ति संभव है. लेन-देन में जल्दबाजी न करें.
धनु : प्रसन्नता रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होगी. दूसरों के झगड़ों में न पड़ें. आमदनी में वृद्धि के योग हैं.
मकर : वाहन, मशीनरी आदि में लापरवाही न करें. कार्य में अवरोध, धनहानि के योग हैं. सलाह मानें, विवेक से कार्य करें.
कुंभ : अध्यात्म में रुचि रहेगी. कानूनी अड़चन दूर होकर लाभ की स्थिति बनेगी. चिंता से मुक्ति मिलेगी, प्रसन्नता रहेगी.
मीन : दूसरों के कार्य में दखल न दें. पार्टनरों तथा भाइयों से सहयोग मिलेगा, लाभ होगा. पूछपरख, कार्यकुशलता बढ़ेगी.











