আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

पहले दिन 98 हजार 968 मीट्रिक टन धान की खरीदी, किसानों में उत्साह

Published on: December 1, 2020
---Advertisement---

रायपुर. खरीफ विपणन वर्ष 2020-21 में धान खरीदी के पहले दिन एक दिसम्बर को 30 हजार 446 किसानों से 98 हजार 968 मीट्रिक धान खरीदी की गई है. धान बेचने वाले किसानों में उत्साह का वातावरण है. खाद्य विभाग के अनुसार सभी खरीदी केन्द्रों में सुचारू रूप से धान खरीदी हुई है. कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षा के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन किया गया है. खरीफ वर्ष 2020-21 में एक दिसम्बर को राज्य के महासमुंद जिले में सबसे अधिक 12 हजार 28 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है. इसी प्रकार बस्तर जिले में 133.32 मीट्रिक टन, बीजापुर जिले में 69.64 मीट्रिक टन, दंतेवाड़ा जिले में 21.52 मीट्रिक टन, कांकेर जिले में एक हजार 869 मीट्रिक टन, कोण्डागांव जिले में एक हजार 270 मीट्रिक टन, नारायणपुर जिले में 33.92 मीट्रिक टन, सुकमा जिले में 10.16 मीट्रिक टन, बिलासपुर जिले में 3 हजार 751 मीट्रिक टन,

http://स्वास्थ्य मंत्रालय का बड़ा बयान, देश में सबको नहीं लगेगा कोरोना का टीका


गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही 753 मीट्रिक टन, जांजगीर-चांपा जिले में एक हजार 215 मीट्रिक टन, कोरबा जिले में 48.44 मीट्रिक टन, मुंगेली जिले में एक हजार 967 मीट्रिक टन, रायगढ़ जिले में 3 हजार 223 मीट्रिक टन, बालोद जिले में 7 हजार 829 मीट्रिक टन, बेमेतरा जिले में 7 हजार 587 मीट्रिक टन, दुर्ग जिले में 6 हजार 695 मीट्रिक टन, कवर्धा में 8 हजार 429 मीट्रिक टन, राजनांदगांव जिले में 9 हजार 706 मीट्रिक टन, बलौदाबाजार जिले में 7 हजार 907 मीट्रिक टन, धमतरी जिले में 6 हजार 737 मीट्रिक टन, गरियाबंद जिले में 4 हजार 852 मीट्रिक टन, रायपुर जिले में 9 हजार 996 मीट्रिक टन, बलरामपुर जिले में 13.28 मीट्रिक टन, जशपुर जिले में 664.28 मीट्रिक टन, कोरिया जिले में 364.12 मीट्रिक टन, सरगुजा जिले में एक हजार 97 मीट्रिक टन और सूरजपुर जिले में 694.06 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है.

http://मोनालिसा का ट्रेडिशनल लुक वायरल, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now