नई दिल्ली. कोरोना वैक्सीन को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने मंगलवार को एक बड़ा बयान दिया है. उन्होने कहा कि पूरे देश के टीकाकरण की बात सरकार ने कभी नहीं कही. उन्होंने कहा कि साइंस से जुड़े विषयों पर जब हम चर्चा करते हैं तो बेहतर होता कि यदि हम तथ्यात्मक जानकारी हासिल करें और उसके बाद विश्लेषण करें. प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च के डायरेक्टर जनरल बलराम भार्गव ने कहा कि मैं यह साफ करना चाहता हूं कि सरकार ने कभी नहीं कहा है कि पूरे देश का टीकाकरण किया जाएगा.
http://मोनालिसा का ट्रेडिशनल लुक वायरल, देखिए तस्वीरें
टीकाकरण वैक्सीन की प्रभावोत्पादकता पर निर्भर करेगा. उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य कोविड-19 संक्रमण की कड़ी को तोड़ना है. अगर हम जोखिम वाले लोगों को वैक्सीन देने में सफल होते हैं और संक्रमण की कड़ी को तोड़ने में सफल होते हैं तो पूरी आबादी के टीकाकरण की जरूरत ही नहीं होगी. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर कहा गया कि पंजाब, राजस्थान और हरियाणा में एक बार फिर दोबारा कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों से अपील की है कि वे भीड़भाड़ वाले इलाकों में मास्क जरूर लगाएं, साथ ही दूरी का ख्याल रखें और बार-बार हाथ धोएं.
http://एक और चक्रवाती तूफान का खतरा, चेतावनी जारी
#WATCH "Govt has never spoken about vaccinating the entire country," says Health Secretary Rajesh Bhushan
"If we're able to vaccinate critical mass of people & break virus transmission, then we may not have to vaccinate the entire population," ICMR DG Dr Balram Bhargava added. https://t.co/HKbssjATjH pic.twitter.com/egEB1TAiC9
— ANI (@ANI) December 1, 2020









